मंत्री के पति का बयानमचा सियासी घमासान | Ankita Bhandari | Uttarakhand News | Rekha Arya | Viral

Spread the love

जी हां दोस्तो जब अंकिता की न्याय की उठ रही थी मांग तभी बीजेपी की मंत्री के पति का आया एक शर्मनाक बयान, जिससे हो गया भारी बवाल लोगो ने घेर लिया मंत्री का घऱ एक के बाद एक कई विवाद से घिरी उत्तराखंड की सरकार और बीजेपी लगता है बीजेपी के लिए परेशानी का अंत होने वाला नहीं है। Girdhari Lal Sahu’s controversial statement अब कैसे बढा दी महिला मंत्री के पति ने बीजेपी की टेंशन, महिलाओं पर दिया ऐसा विवादित बयान कि लोगों ने घेर लिया महिला मंत्री का घर उत्तराखंड की राजनीति में नये विवाद की पूरी खबर बताउंगा आपको। दोस्तो एक एक तरफ प्रदेश में अंकिता मामले में वीआईपी के आने से जहां बीजेपी के खिलाफ लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर दिख रहा है। वहीं अब प्रदेश में एक मांत्र महिला मंत्री मंत्री रेखा आर्या, कि अंकिता मामले में चुप्पी में जहां सवाल उठ रहा था। उनका बयान तो नहीं आया इस मामले में अब तक, लेकिन मंत्री रेखा आर्या के पति ने एक बयान दिया। उस विवादित बयान पर शुरू हो गई एक और सियासी जंग। दोस्तो मंत्री रेखा आर्य के पति ने दिया बड़ा बयान, जिसने लोगों की नाराजगी और सियासी घमासान को जन्म दे दिया। जी हां दोस्तो ये जो तस्वरें आप देख रहे हैं ये हैं रेखा आर्या की चुप्पी पर कैसे बीच सड़क कुर्सी पर बैठी मंत्री दिखाई जा रही है और उसके आस पास महिलाएं उनसे मांफी की मांग कर रही हैं।

दरअसल ये प्रतिकात्मक है, लेकिन सवाल बड़ा है महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश की एक मात्र महिला का कोई बयान नहीं आना और फिर रेखा आर्या के पति का एक विवादित बयान जिससे सियासी पारे को बढ़ाने का काम किया है। अब आपको बताता हूं कि आखिर मामला है क्या, कैसे मंत्री रेखा आर्या के पति की एंट्री हो गई। उका वो कौन सा बयान है इस पर मंत्री भी लपेटे में आ गई। ये वो हैं जो उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति हैं। वैसे मंत्री रेखा आर्या अकसर चर्चा में बनी रहती हैं, लेकिन इस बार चर्चा में बने रहने के पीछे की वजह उनके पति गिरधारी लाल साहू का बयान है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.इस वायरल वीडियो मंत्री के पति कह रहे हैं की बिहार में लड़की 20-25 हजार में मिल जाती है। वीडियो सामने आने के बाद अब कांग्रेस ने हमला बोला है। दोस्तो अंकित हत्याकांड में भाजपा की महिला नेत्रियों की चुप्पी और मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधर लाल साहू के महिलाओं को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान के विरोध में आज उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की आवास का घेराव करने पहुंची। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर महिला कांग्रेस को रोक जिसके बाद सड़क पर बैठकर महिला कांग्रेस की नेत्रियों ने जमकर नारेबाजी की।

दोस्तो एक तरफ हंगामा बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहु की सफाई भी आई है। वो कहते हैं कि मेरे उस संबोधन को विरोधियों और कांग्रेस के नेताओं ने तोड़-मरोड़कर मीडिया में पेश किया है, जो गलत और निराधार है। जहां तक बेटियों के बारे में बात है, मैं हर साल बरेली में होने वाली रामलीला में 101 बेटियों की शादी करता हूं। जो भी मेरी श्रद्धा होती है, उसका मैं सहयोग करता हूं। विरोधी सिर्फ मेरे संबोधन को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं, ताकि जनता से उन्हें कोई लाभ मिले, लेकिन जनता उन्हें कोई लाभ नहीं देगी, फिर भी मेरी बात किसी को गलत लगी और उससे ठेस पहुंची हो तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। लेकिन इधर दोस्तो इस बायान के बाद प्रदेश की महिला शक्ति मानने को राजी नहीं हैं। एक तरफ वो सवाल अंकिता केश में वीआईपी को लेकर रही हैं तो वहीं अब बीजेपी के लिए जले पर नमक छिड़कने का काम मंत्री रेखा आर्या के पति ने किया है। अब दोस्तो, अंकिता भंडारी केस में वीआईपी प्रकरण से पहले ही भाजपा दबाव में थी, अब मंत्री रेखा आर्या के पति के विवादित बयान ने पार्टी के लिए और मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन कर साफ संदेश दे दिया है – महिलाओं के सम्मान और न्याय के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा। जितना दबाव सड़क पर बन रहा है, उतना ही राजनीतिक घमासान भी तेज होता दिख रहा है।