CM धामी को हराने वाले कांग्रेस विधायक की गुमशुदगी के लगे पोस्टर, कोतवाली पहुंच फूट-फूटकर रोई पत्नी

Spread the love

Khatima News: उत्तराखंड की सबसे अंतिम 70वी विधानसभा खटीमा बीते कुछ दिनों से चर्चा में है क्योंकि स्थानीय जनता खटीमा विधायक भुवन कापड़ी पर जनता से नहीं मिलने और विधानसभा से बाहर रहने का आरोप लगाते हुए विधायक के पुतले जला रही है। वहीं अब खटीमा क्षेत्र में कांग्रेसी विधायक भुवन कापड़ी के क्षेत्र से नदारद होने के पोस्टर लगने से मामला गरमा गया। जिसको लेकर विधायक की पत्नी कविता कापड़ी और मां के साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खटीमा कोतवाली का घेराव कर दिया। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के लोग स्थानीय विधायक की लोकप्रियता से घबराकर उनकी छवि को धूमिल करने के लिए ऐसे काम कर रहे हैं। इसके चलते शहर में विधायक की गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही विधायक भुवन कापड़ी के पुतले जलाए जा रहे हैं। कोतवाल ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक कापड़ी की माता गोदावरी कापड़ी व पत्नी कविता कापड़ी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ तहसील पहुंची। जहां उन्होंने एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट को शिकायती पत्र सौंपकर कहा कि इस षंड़यंत्र में एक सरकारी कर्मी की संलिप्तता उजागर हो रही है। कहा कि विधायक बनने के बाद उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है।

पीसीसी सदस्य बॉबी राठौर ने कहा कि जिसने भी षड़यंत्र रचकर विधायक की छवि खराब करने का काम किया है उसकी जांच की जाएं यदि कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस के लोग सड़क पर उतर आएंगे। सत्र के दौरान विधायक को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कुछ लोग तो मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए विधायक का पुतला फूंककर तरह-तरह की अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं। दरअसल, स्थानीय विधायक भुवन कापड़ी पर आरोप है कि वो जनता से नहीं मिल रहे हैं और विधानसभा से बाहर रहने के आरोप में जनता ने विधायक के पुतले जला दिए। जिसके बाद गुमशुदगी के भी पोस्टर लगा दिए गए, यही वजह है कि गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर दिया।