UCC उत्तराखंड में अब तक दो लाख से अधिक विवाह पंजीकरण, CM धामी ने बताया ऐतिहासिक

Spread the love

समान नागरिक संहिता के अंतर्गत उत्तराखंड में अब तक दो लाख से अधिक विवाह हो चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश एक ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बन रहा है। Uniform Civil Code In Uttarakhand विवाह पंजीकरण अब अधिक सरल व पारदर्शी बन चुका है। आर्थिक कारणों से कोई भी नागरिक अपने अधिकार से वंचित न हो, इसके लिए 26 जुलाई 2025 तक विवाह पंजीकरण शुल्क पूरी तरह निःशुल्क किया गया है। अब तक दो लाख से अधिक विवाह UCC के अंतर्गत पंजीकृत हो चुके हैं। सीएम ने कहा कि यह देवभूमि की देवतुल्य जनता के विश्वास और सहभागिता का प्रमाण है। उन्होंने सभी से अपने विवाह का ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य करवाएं जाने की अपील की। कहा कि मिलकर इस नवचेतना को सशक्त बनाएं और एक न्यायपूर्ण उत्तराखंड के निर्माण में सहभागी बनें।