यमुनोत्री पैदल मार्ग पर अचानक दरका पहाड़, मलबे में दबने से बच्ची की मौत

Spread the love

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास अचानक पहाड़ी से मलबा भरभरा कर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके लिए रवाना हुई। Landslide In Uttarkashi उत्तरकाशी जिला सूचना अधिकारी के मिली जानकारी के मुताबिक, मलबे की चपेट में कुछ यात्री आए हैं। हादसे में मलबे में दबे दो शव बरामद कर लिये गये गये हैं। एक घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौकैंची के समीप अचानक बोल्डर और मलबा गिर गया। उस दौरान पैदल मार्ग पर जा रहे करीब कई लोग बोल्डर के साथ खाई में जा गिरे। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

बचाव अभियान के दौरान मलबे और बोल्डर के नीचे दबे मुंबई निवासी रशिक को बाहर निकालकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी भेजा। उनके सिर और हाथ पर चोट लगी है और वह खतरे से बाहर हैं। वहीं जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्या द्वारा स्मार्ट कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है। सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल प्रभावित क्षेत्र पर पहुंचाकर राहत बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि अभी तक तीन लोगों की पुष्टि हुई है। उसमें से एक घायल का उपचार चल रहा है। एक बच्ची का शव मिला है। वहीं घायल के अनुसार उसका एक साथी भी मलबे में दबा है।