उत्तरकाशी एवलांच में पर्वतारोही सविता कंसवाल की हुई मौत, पूर्व सीएम निशंक के दामाद भी दल में शामिल

Spread the love

Avalanche in Uttarakhand: जिले के लोंथरू गांव की निवासी पर्वतारोही सविता कंसवाल की निम हादसे में मौत हो गई है। 12 मई 2022 को एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर राष्ट्रीय रिकार्ड बनाने वाली उत्तरकाशी की बेटी सविता कंसवाल एक बहादुर पर्वतारोही थी। सविता निम की सबसे बेहतर और हौसला बढ़ाने वाली प्रशिक्षक थी। चार बहनों में सबसे छोटी सविता ने अपने वृद्ध माता-पिता का मजबूत सहारा बनकर कई मंचों पर उन्हें सम्मान और पहचान भी दिलाई। उत्तरकाशी में एवलांच की चपेट में आने से सविता की भी मौत हो गई।

निम के प्रधानाचार्य अमित बिष्ट ने हादसे में एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल की मौत की पुष्टि की। इसी वर्ष माउंट एवरेस्ट आरोहण के बाद 15 दिन के भीतर माउंट मकालू चोटी का भी सफल आरोहण किया। उन्होंने 12 मई 2022 को माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया और 28 मई को माउंट मकालू का सफल आरोहण किया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के दामाद मेजर देवल वाजपई भी पर्वतरोहियो में शामिल सुरक्षित बताए जा रहें दामाद, आर्मी से NIM में डेपुटेशन पर कार्यरत हैं मेजर देवल इनके अलावा सांसद निशंक के करीबी बेचैन कंडियाल के बेटे भी दल में शामिल हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम निशंक से फोन पर बात की और स्थिति जानी दोनों सुरक्षित बताए जा रहें हैं। बता दें, सीमांत जनपद उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा 2 पर्वत चोटी के पास हिमस्खलन हुआ। इसमें अभी तक 7 शव बरामद कर लिए गए हैं। डीजीपी के मुताबिक अभी तक 8 पर्वतारोहियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर दिया गया है। अभी तक 25 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बचाव और राहत कार्यों के लिए IAF ने 2 चीता हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं, अन्य सभी हेलीकॉप्टरों के बेड़े को किसी भी अन्य आवश्यकता के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है।