देहरादून नगर निगम का रिकॉर्ड कलेक्शन टैक्स वसूली में 40% उछाल | Uttarakhand News

Spread the love

देहरादून नगर निगम ने इस बार टैक्स कलेक्शन में रिकॉर्ड बनाया है। जहाँ पिछले साल के मुकाबले 40% ज्यादा वसूली हुई है। निगम ने 72.34 करोड़ रुपए से अधिक टैक्स जमा कर नया कीर्तिमान बनाया है। नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया कि टैक्स कलेक्शन में हुई इस बढ़ोतरी के पीछे बेहतर मॉनिटरिंग और जागरूकता अभियान है। उन्होंने कहा कि कुछ नीतिगत फैसले बोर्ड मीटिंग में लिए जाने हैं और न्यायालय की ओर से भी कुछ मामलों में शासन को दिशा निर्देश दिए गए हैं। इन सभी मामलों में बोर्ड बैठक के दौरान निर्णय लिए जाएंगे, जिससे आने वाले समय में टैक्स वसूली को और पारदर्शी और डिजिटल बनाया जाएगा।