Nainital UP BJP MLA के बेटे की उत्तराखंड में दबंगई! | VIP Attitude | Uttarakhand News

Spread the love

जी हां दोस्तो कैसे उतरप्रदेश के BJP विधायक की हेडड़ी उत्तराखंड में निकल गई। एक एसडीएम ने सीखाया ऐसा सबक कि अब भूल कर भी देवबूमि में नहीं करेगा ऐसा गलती। सत्ताधारी बीजेपी के विधायक के बेटे हैं भई मचाल किसी की को रोक ले, टोक दे लेकिन ऐसा इस बार नहीं हुआ पर्यटन नगरी नैनीताल में VIP हनक भारी पड़ गई। कैसे फॉर्चूनर में बैठ, हूटर बजाने का MLA के बेटे को पड़ा भारी, सत्ता का रौब दिखाने की कोशिश करने वाले को पुलिस ने पकड़ कर गाड़ी ही कर दी सीज, क्या हु पूरी खबर बताता हूं। दोस्तो सरोवर नगरी नैनताल घूमने आए एक विधायक पुत्र पर उत्तराखंड पुलिस भारी पड़ गई, मामला नैनीताल शहर की मॉल रोड का है। यहां एक विधायक के बेटे ने सत्ता का रौब दिखाने का प्रयास किया, लेकिन उत्तराखंड पुलिस ने विधायक के बेटे की गाड़ी को ही सीज कर दिया। दोस्तो नैनीताल पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, नैनीताल मॉल रोड पर एक गाड़ी लगातार हूटर बजा रही थी। गाड़ी पर उत्तर प्रदेश विधानसभा विधायक का स्टीकर लगाया हुआ था। तभी उस गाड़ी पर उपजिलाधिकारी (SDM) नवाजिश खलीक की नजर पड़ गई, जो वहीं से गुजर रहे थे। एसडीएम ने वाहन रुकवाकर पूछताछ की पता चला कि यूपी के फतेहपुर जिले से बीजेपी विधायक राजेंद्र पटेल का बेटा परिवार के साथ नैनीताल घूमने आया था।

दोस्तो इसी दौरान बीजेपी विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे ने नैनीताल मॉल रोड पर बिना किसी वजह के अपनी गाड़ी हूटर बजाना शुरू कर दिया। जब हूटर बजाने का कारण पूछा गया, तो विधायक पुत्र अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा बहस करने लगा और सत्ता का रौब दिखाते हुए एसडीएम से ही बदतमीजी करने लगा। आरोप है कि विधायक के बेटे ने मुख्यमंत्री का नाम लेकर भी एसडीएम पर दबाव बनाने की कोशिश की, ताकि उसकी गाड़ी को छोड़ा जा सके, लेकिन ऐसा करना यूपी बीजेपी विधायक के बेटे को भारी पड़ने वाला है। ये शायद उसको पता नहीं था। दोस्तो मामला काफी बढ़ गया था और दोनों के बीच सड़क पर ही काफी देर तक बहस होती रही। आखिर में मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तत्काल पुलिस को मौके पर बुलाया तो फिर और ज्यादा हेरानी तब होती है जब जांच में वाहन के आवश्यक दस्तावेज भी मौके पर उपलब्ध नहीं पाए गए. इसके बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालन काटते हुए फॉर्च्यूनर कार को मौके पर ही सीज कर दिया। दोस्तो इस मामले के बारे में नैनीताल के सीओ सिटी रविकांत सेमवाल से भी जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि शहर की मॉल रोड में उत्तर प्रदेश के विधायक की गाड़ी हुटर बजाते हुए जा रही थी, जिसमें अधिकृत व्यक्ति मौजूद नहीं थे। जब उन्हें स्थानीय लोगों ने टोका तो कार सवार व्यक्ति उनसे अभद्रता करने लगे। तभी वहां से एसडीएम की गाड़ी भी गुजर रही थी।

वहीं ये भी कहा गया कि जब एसडीएम ने कार सवार व्यक्ति से हुटर बजाने का कारण पूछा तो वो उल्टा एसडीएम नवाजिश खलीक के साथ अभद्रता करने लगा। इसके बाद एसडीएम ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इतना ही नहीं है मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में लगे हुटर के बारे में जानकारी मांगी तो उन्होंने बताया गाड़ी विधायक राजेश पटेल की है और गाड़ी में उनका बेटा सवार है, जो मॉल रोड में जाम लगे होने के चलते हुटर बजा रहा था। साथ ही वाहन चालक के पास गाड़ी के वेद दस्तावेज भी नहीं मिले, इसके बाद गाड़ी को सीज कर दिया गया। नैनीताल मॉल रोड का हंगामा, जहां सत्ता का रौब दिखाने की कोशिश यूपी विधायक के बेटे को भारी पड़ गई। एसडीएम और पुलिस की सख्ती ने साफ कर दिया कि देवभूमि में कानून सभी के लिए बराबर है। फॉर्च्यूनर सीज, दस्तावेजों की कमी और हूटर की अराजकता ने साबित कर दिया कि यहां VIP हनक नहीं चलेगी। हम आपको इस मामले की आगे की जांच और कार्रवाई की खबरें लाते रहेंगे। फिलहाल के लिए इतना ही, मैं पंकज रौतेला आपसे विदा ले रहा हूँ, देखते रहिए उत्तराखंड न्यूज।