राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा, इस तारीख को पहुंचेगी देहरादून

Share

देहरादून: राष्ट्रपति पद की राजग उम्मीदवार मुर्मू देश भर में सभी राज्यों में जाकर सांसदों और विधायकों से मुलाकात कर रही हैं। इसी सिलसिले में वह 11 जुलाई को राजधानी देहरादून पहुंचेंगी। राष्ट्रपति चुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर देहरादून में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, उनके आगमन का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।

इसी क्रम में कल शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मुर्मू के दौरे को लेकर संगठन के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों को देहरादून पहुंचने के लिए कहा जाएगा। देहरादून में सांसदों व विधायकों की एक संयुक्त बैठक रखी जाएगी, जिससे राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मुर्मू संबोधित करेंगी। वह सभी सांसदों व विधायकों से चुनाव में समर्थन की अपील करेंगी।

बता दे, 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होगा। वहीं 21 जुलाई को मतगणना की तारीख निर्धारित है। 18 मई 2015 को झारखंड की राज्यपाल के रूप में शपथ लेने के पहले द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में दो बार विधायक और एक बार राज्यमंत्री के रूप में काम कर चुकी हैं। राज्यपाल के तौर पर पांच वर्ष का उनका कार्यकाल 18 मई 2020 को पूरा हो गया था, लेकिन कोरोना के कारण राष्ट्रपति द्वारा नई नियुक्ति नहीं किए जाने के कारण उनके कार्यकाल का स्वत: विस्तार हो गया था।