Ankita केस में नया ट्विस्ट! क्या फिर भाग गई उर्मिला राठौर? | Ankita Bhandari Case | Uttarakhand News

Spread the love

जी हां दोस्तो अंकिता केस में अपने ऑडियो वीडियो से बड़ा धमाका करने वाली उर्मिला सनावर का अगला प्लान क्या है, कैसे अंकिता केस में न्याय दिलाने की बात करते-करते क्यों गायब हो रही हैं, उर्मिला सनावर। कैसे अब उर्मिला सनावर के अगले प्लान पर चर्चा होने लगी है, कैसे पुलिस तांकती रह गई। Ankita Bhandari Murder Case उर्मिला सनावर पुलिस के चुंगुल से फिर बच निकली और पुलिस के हाथ ना उर्मिला लगी, ना वो सबूत जो अंकिता को न्याय दिला सकते हैं जो वीआईपी का पर्दाफास कर सकते हैं। पूरी खबर बताउंगा आपको दोस्तो कैसे यहां खेल पलट रहा है। क्या दोस्तो अंकिता भंडारी हत्याकांड में नया बवाल होने वाला है। उर्मिला सनावर का नया प्लान क्या है और क्या वो फिर से पुलिस की पहुंच से बाहर होने वाली हैं? उत्तराखंड पुलिस इस समय भी चौकस है और सभी संभावित कदमों पर नजर बनाए हुए है, लेकिन वो ट्विस्ट नया वाला क्या है वो बताउंगा आपको। दोस्तो इस हाई-टेंशन ड्रामे का अंत कहां और कैसे होगा। दोस्तो देहरादून पहुंची उर्मिला सनावर एक बार फिर से गायब हैँ, लेकिन जिनके साथ देहरादून पहुंची उर्मिला सनावर उन स्वामी दर्शन भारती का कहना हैँ कि उर्मिला सभी जांचो में पुलिस का सहयोग करेगी, साथ ही इस पूरे हंगामे का असल कारण स्वामी दर्शन भारती ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को ठहराया हैँ। स्वामी दर्शन भारती का कहना हैँ कि ना सुरेश राठौर ऐसी बात कहते और ना ही हंगामा होता।

इन दोनों का ही नारको टेस्ट होना चाहिए, जिससे सब कुछ साफ हो जाएगा तो एक तरफ जांच में सहयोगी की बात होती रही। दूसरी तरफ पुलिस उर्मिला सनावर का इंतजार करती रही, वो कहती रही कि लापता उर्मिला सनोवर हाजिर हो, जी हाँ दिल्ली से देहरादून पहुँची उर्मिला सनोवर अभी भी उत्तराखंड पुलिस की पहुँच से बाहर हैँ। लगातार अंकिता भंडारी मामले में पुलिस को सबूत देने की बात करने वाली उर्मिला सनोवर ना तो खुद पुलिस के पास गई और ना ही पुलिस उसको अभी तक तलाश करने की कोशिश करती हुई नज़र आई हैँ। IG लॉ एंड ऑर्डर और उत्तराखंड पुलिस के नव नियुक्त मुख्य प्रवक्ता सुनील कुमार मीणा तो अपनी पहली पत्रकार वार्ता में कुछ इसी तरह के जवाब देते हुए नज़र आये हैँ। दोस्तो लेकिन हो क्या रहा है, ये कौन सा खेल चल रहा है इतने बड़े मामले में ना पुलिस उस तरह से एक्टिव दिखाई दे रही है। सुनी मीणा जी को ऐसा लग रहा है मामले में कुछ भी पता नहीं हैं जांच की बात दूर रही। बीजेपी वाले इस पूरे मामले में असहज दिखाई दे रहे हैं। उर्मिला सनावर आग तो लगाई लेकिन कैसे क्यों, ये बताने के लिए वो पहुंची देहरादून लेकिन पुलिस के पास नहीं पहुंची फिर कहां गई। दोस्तो इससे पहले देहरादून पहुंचते ही उर्मिला सनावर ने मीडिया के सामने आकर चुनिंदा बातें साझा कीं, कहा जल्द सबूतों के साथ पुलिस के सामने पेश होंगी। उर्मिला सनावर के साथ दर्शन भारती भी देहरादून पहुंचे, दोनों की मौजूदगी से सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल मची है।

अभिनेत्री का दावा—अंकित भंडारी हत्याकांड से जुड़े अहम सबूत उनके पास मौजूद, सही वक्त पर जांच एजेंसियों को सौंपे जाएंगे। एक तरफ उर्मिला सनावर ने अपने ऊपर दर्ज मुकदमों को बताया पूरी तरह बेबुनियाद, कहा साजिश के तहत उन्हें फंसाने की कोशिश साफ किया कि वह जांच से भाग नहीं रहीं, बल्कि सच सामने लाने के लिए खुद आगे आई हैं। देहरादून में उर्मिला की एंट्री के बाद एक बार फिर अंकित भंडारी हत्याकांड पर सियासी और समाजिक हलचल तेज दिखाई दे रही है तो पुलिस को लेकर अभी सवाल ही हैं क्यों पुलिस उर्मिला सनावर का खुद आने का इंतजार कर रही है। इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस एक उर्मिला सनावर तक नहीं पहुंच पाई। भाई ये तो गजब ही हो रहा है। उधर ऐसा लगता है कि उर्मिला सनावर ने ऑडियो वीडियो के जरिए बाते तो सामने रख दीं। अब इसमें कितनी सच्चाई है और कितना झूट। ये मामला क्या अंकिता को न्याय दिलाने का है या फिर उर्मिला और सुरेश राठौर की नीजि ल़ड़ाई का नतीजा या फिर कोई सियासी गेम इसका तो पता नहीं लेकिन हां इतना जरूर कहूंगा इस मामले पर पहाड़ की जनता की संवेदनाओं के साथ खिवाड़ करने वालों को सजा जरूर मिलनी चाहिए कब मिलेगी इसका इंतजार करना होगा।