Kotdwar ‘बाबा’ विवाद ने लिया खतरनाक मोड़! Uttarakhand News

Spread the love

जी हां दोस्तो, कोटद्वार का ‘बाबा’ विवाद अब बेहद खतरनाक मोड़ ले चुका है जिस दीपक कुमार का नाम इस पूरे मामले में सामने आया था, अब उसी दीपक कुमार को जान से मारने की धमकी दी गई है। इतना ही नहीं, उसे मारने के लिए ₹2 लाख का इनाम घोषित किए जाने की बात भी सामने आ रही है। Deepak Kumar Received Death Threats इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। आखिर इस विवाद के पीछे कौन है, और कैसे एक स्थानीय मामला अब जानलेवा धमकियों तक पहुंच गया?पूरी खबर रिपोर्ट के जरिए बताउंगा आपको। कोटद्वार में 26 जनवरी को ‘बाबा’ दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद के बाद चर्चा में आए दीपक कुमार (मोहम्मद दीपक) को अब जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दीपक की हत्या करने वाले को ₹2 लाख का इनाम देने की घोषणा की है। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दीपक कुमार निवासी कोटद्वार ने कोतवाली कोटद्वार में 8 फरवरी को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

पुलिस ने कोतवाली कोटद्वार में धारा 351(3) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान राजा उत्कर्ष निवासी मोतिहारी (बिहार) के रूप में हुई है। जिसके बाद 9 फरवरी सुबह एफआईआर में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। इस एक वीड़ियो जो सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है वो ये है। दोस्तो कोटद्वार निवासी दीपक कुमार को सोशल मीडिया पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित कर जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में पौड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 फरवरी 2026 को कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा संख्या 25/2026, धारा-351(3) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया। जांच में आरोपी की पहचान बिहार के मोतीहारी निवासी राजा उत्कर्ष के रूप में हुई है। एसएसपी पौड़ी ने बताया कि जिला पुलिस, बिहार पुलिस से संपर्क स्थापित कर आरोपी के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पुलिस टीम लगातार समन्वय बनाकर आरोपी तक पहुंचने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उधर, दोस्तो 26 जनवरी और 31 जनवरी वाले पुराने विवाद में एसएसपी सर्वेश पंवार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) ने कोटद्वार दुकान नामकरण विवाद से जुड़े तीन एफआईआर की जांच के दौरान 40 अज्ञात बजरंग दल सदस्यों में से कम से कम 14 की पहचान कर ली है। पांच सदस्यीय एसआईटी का नेतृत्व कर रहे सीओ तुषार बोरा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से परीक्षण और गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद हमने इनकी पहचान की है। पूछताछ के लिए बुलाने और आगे कानूनी कार्रवाई से पहले ठोस साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

दोस्तो ये मामला उन आरोपों से जुड़ा है, जिनमें कहा गया कि बजरंग दल के सदस्यों ने एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार पर अपनी दुकान का नाम बदलने का दबाव बनाया और 31 जनवरी को शहर में आक्रामक प्रदर्शन किया। तीनों एफआईआर में से एक पुलिस द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर 40 अज्ञात बजरंग दल सदस्यों के खिलाफ दर्ज की गई। आरोप है कि आरोपी दीपक कुमार के जिम और घर के बाहर एकत्र हुए थे। दीपक कुमार ने 26 जनवरी को बुजुर्ग दुकानदार की रक्षा करते हुए कुछ सदस्यों का विरोध किया था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने दीपक कुमार के खिलाफ भड़काऊ सांप्रदायिक नारे लगाते हुए एनएच-534 जाम कर दिया। उन पर स्थिति नियंत्रित करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने का भी आरोप है। दोस्तो कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपियों की पहचान कर समय पर चार्जशीट दाखिल की जाएगी। दूसरी एफआईआर 26 जनवरी की घटना से संबंधित है, जिसमें दीपक कुमार ने उन बजरंग दल सदस्यों का सामना किया था जिन्होंने दशकों पुरानी यूनिफॉर्म की दुकान का नाम बदलने का दबाव बनाया था। बाद में एक बजरंग दल सदस्य ने दीपक कुमार पर मारपीट और आपराधिक धमकी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। तीसरी एफआईआर दुकान मालिक की शिकायत के आधार पर संगठन के कुछ सदस्यों के खिलाफ दर्ज की गई तो दोस्तो, कोटद्वार का ‘बाबा’ विवाद अब सिर्फ बयानबाज़ी या विरोध तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जान से मारने की धमकियों और इनाम की घोषणा तक पहुंच चुका है। यह मामला अब कानून-व्यवस्था और सुरक्षा से सीधे तौर पर जुड़ गया हैपुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है और प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। अब देखना होगा कि इस खतरनाक मोड़ के बाद कानून कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और सच सामने कब आता है।