पुलिस जवानों को नए साल में पदोन्नति का तोह्फा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक

Spread the love

उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों के लिए नया साल पदोन्नति की सौगात लेकर आया है। Uttarakhand Police Promotion पुलिस मुख्यालय ने नववर्ष के अवसर पर जवानों को बड़ा तोहफा देते हुए नागरिक पुलिस के 229 मुख्य आरक्षियों (Head Constables) को अपर उपनिरीक्षक (Additional Sub-Inspector) के पद पर पदोन्नत किया है। इनमें 25 महिला मुख्य आरक्षी भी शामिल हैं। उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के लिए वर्ष 2025 पदोन्नतियों के दृष्टिकोण से एक रिकॉर्ड वर्ष साबित हुआ है। इस वर्ष विभाग में विभिन्न रैंकों और संवर्गों में कुल 1060 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। यह पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने और कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अलग-अलग संवर्गों में प्रमुख पदोन्नतियां

  • निरीक्षक-150
  • उपनिरीक्षक- 92
  • अपर/सहायक उप निरीक्षक- 385
  • मुख्य आरक्षी- 331
  • अपर पुलिस अधीक्षक विशेष श्रेणी- 05
  • अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी 01- 10
  • अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी 02- 28
  • पुलिस उपाधीक्षक, ज्येष्ठ वेतनमान- 18
  • पुलिस उपाधीक्षक, कनिष्ठ वेतनमान- 33
  • अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार श्रेणी 02- 02
  • पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस दूरसंचार- 03
  • मुख्य अग्निशमन अधिकारी- 03