टिहरी भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी नाजिया यूसुफ को करोड़ो की वसूली का नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि ये नोटिस पंजाब नेशनल बैंक ने 11 करोड़ रुपए की वसूली के लिए जारी किया है। दरअसल, सचिन और उनकी पत्नी नाजिया यूसुफ के खिलाफ देहरादून और दिल्ली समेत एनसीआर में करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी के फर्जीवाड़े और निजी कंपनियां बनाकर धोखाधड़ी करने के गंभीर मामले दर्ज हैं। उत्तराखंड पुलिस ने सचिन उपाध्याय और नाजिया यूसुफ के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था। गौरतलब है कि इससे पहले उन्हें किशोर उपाध्याय के भाई की वांटेड पत्नी नाजिया युसूफ केरल में गिरफ्तार कर ली गई थी, नाजिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। जिसके तहत उसे गिरफ्तार किया गया था।