Rudrapur 5 साल बाद पकड़ा गया सुपारी शूटर | Operation Prahar | Law And Order | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तों, उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था को एक बड़ी कामयाबी मिली है! पांच सालों से फरार कुख्यात शूटर, जो मध्य प्रदेश से था, अब यहां गिरफ्तार हो चुका है। ये वही शूटर है, जिसने रुद्रपुर के भाजपा पार्षद प्रकाश धामी की दिनदहाड़े हत्या के मामले में चार लाख रुपये की सुपारी लेकर ये खौफनाक वारदात अंजाम दी थी। अब सवाल ये उठता है कि आखिर कैसे पकड़ा गया ये खतरनाक अपराधी और इस गिरफ्तारी का आगे क्या असर पड़ेगा? पूरी कहानी आपके सामने लेकर आ रहा हू। जी हां दोस्तो 5 साल से फरार, आखिरकार गिरफ्तार!पार्षद धामी हत्याकांड का बड़ा खुलासा। दोस्तो एसटीएफ ने पार्षद पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे रिंकू शर्मा उर्फ पंडित को गिरफ्तार किया है। आपको बता दूं दोस्तो 12 अक्तूबर 2020 को उत्तराखंड के रुद्रपुर के भदईपुरा वार्ड-13 में BJP पार्षद प्रकाश सिंह धामी की उनके घर के बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर ह’त्या कर दी गई थी। सुबह करीब नौ बजे एक आई-10 कार में सवार बदमाश भदईपुरा पहुंचे थे। एक युवक ने पार्षद धामी को घर से बाहर बुलाया और बातचीत में उलझा लिया। इसी दौरान कार सवार अन्य बदमाश मौके पर पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

दोस्तो हमलावरों की गोलियां पार्षद धामी के सिर, गले और सीने को चीर गईं थी। गंभीर रूप से घायल पार्षद ने जान बचाने के लिए भागने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने उनका पीछा कर उन्हें मौत की नींद में सुला दिया था। दोस्तो घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए थे। ये पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई थी.. उसी समय पुलिस ने बदमाशों की शिनाख्त कर ली थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि मध्य प्रदेश के जग्गापुरा थाना डिमनी जिला मुरैना निवासी 32 वर्षीय शूटर रिंकू शर्मा उर्फ पंडित पुत्र मुकेश शर्मा ने पार्षद की हत्या के लिए 4 लाख रुपये की सुपारी ली थी। तब से पुलिस उसे खोज रही थी, जिसे अब उत्तराखंड एसटीएफ ने गिरफ्तार कर कर लिया है। इस मामले में छह बदमाश पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुके हैं। इसके अलावा दोस्तो पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया था कि यह हत्या राजनीतिक रंजिश और क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम थी। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए मध्य प्रदेश और यूपी से पेशेवर शूटर बुलाए गए थे। पुलिस सात में से छह शूटरों को गिरफ्तार कर चुकी थी। लेकिन रिंकू शर्मा लगातार ठिकाने बदल पुलिस की आंखों में धूल झोंकता रहा। एसटीएफ ने ऑपरेशन प्रहार के तहत रिंकू शर्मा को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया है।

दोस्तो एसटीएफ मुताबिक पार्षद प्रकाश धामी ह’त्याकांड में शामिल रिंकू शर्मा लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। इसके चलते वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था। दोस्तो एसटीएफ ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तगड़ा जाल बिछाया हुआ था। विशेष रणनीति बनाकर तकनीकी सर्विलांस, मानव स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं और भौतिक साक्ष्यों का लगातार विश्लेषण किया जा रहा था। पिछले करीब एक माह से एसटीएफ रिंकू शर्मा की गतिविधियों पर लगातार निगरानी बनाए हुए थी। एसटीएफ को सूचना मिली कि रिंकू शर्मा रुद्रपुर में मौजूद है। सूचना मिलते ही एसटीएफ ने उसे धर दबोचा। यहां दोस्तो आपको ये भी बता दूं कि खुलासे में ये भी साफ हुआ है कि रिंकू शर्मा पर मध्य प्रदेश, यूपी और उत्तराखंड में ह’त्या, ह’त्या का प्रयास , लूट, डकैती, रंगदारी और गैंगस्टर के करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोस्तों, यह गिरफ्तारी उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ की कड़ी मेहनत और बेहतरीन जांच का परिणाम है, जिसने लंबे समय से चल रहे इस केस में एक बड़ी सफलता हासिल की है। अब सवाल ये उठता है कि क्या इससे राजनीतिक और क्षेत्रीय विवादों पर लगाम लगेगी और भविष्य में ऐसे खतरनाक अपराधों पर नियंत्रण होगा?