दोस्तो, उत्तराखंड के रामनगर में अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पड़ोसियों के बीच पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया और घरों में मौजूद बच्चे और महिलाएं छिपकर अपनी जान बचाने को मजबूर हो गए। इस घटना ने पूरे इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है तो क्या पूरानी रंजिश ने ही ले लिया हिंसक रूप या फिर कुछ और है इस गोलीकांड की सच्चीई। बताउंगा आपको पूरी खबर अपनी इस रिपोर्ट के जरिए। दोस्तो नैनीताल जिले के रामनगर के पिरूमदारा चौकी क्षेत्र के थारी-कांडला में हुई फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष ने गांजा पकड़वाने की रंजिश में पड़ोसी और उसके साथियों पर घरों में घुसकर गोलियां चलाने का आरोप लगाया है। रामनगर के पिरूमदारा चौकी अंतर्गत थारी-कांडला क्षेत्र में अचानक गोलियां चलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम महज पांच मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई और पूरे क्षेत्र का जायजा लिया। बाद में फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर घटनास्थल को घेरकर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की गई। पीड़ित जिसका नाम गुरमीत सिंह बताया गया उनका कहना है कि कुछ दिन पहले गांव के ही एक युवक को 8 से 9 किलो गांजे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जो उनके पड़ोसी अर्जुन सिंह का रिश्तेदार है। तभी से अर्जुन सिंह उन्हें इस मामले में शक की नजर से देख रहा था और रंजिश रखे हुए था।
दोस्तो गुरमीत के अनुसार अर्जुन सिंह बाहर से आने वाले कुछ युवकों के साथ मिलकर गांव में लोगों को धमकाता था और उसके ट्रैक्टर के ड्राइवर पर भी अपने यहां काम करने का दबाव बना रहा था। इसके अलावा दोस्तो गुरमीत सिंह ने बताया कि क्रशर के पास अर्जुन सिंह ने उनके ड्राइवर के साथ फिर अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वे अपने घर लौट आए। आरोप है कि थोड़ी देर बाद अर्जुन सिंह अपने 4 से 5 साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दोस्तो अचानक हुई गोलीबारी से घर में मौजूद बच्चे और महिलाएं दहशत में आ गए और पड़ोसियों के घरों में छिपकर जान बचानी पड़ी। आरोप है कि हमलावरों ने पास के एक अन्य घर पर भी फायरिंग की। दोस्तो गुरमीत सिंह की पड़ोसी सुखविंदर कौर ने भी उनके घर पर गोलियां चलने की पुष्टि करते हैं। उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे बच्चों को कमरे में बंद कर किसी तरह जान बचाई. उनका आरोप है कि हमलावर गांजा बेचने का काम करते हैं और अपने रिश्तेदार की गिरफ्तारी के बाद से गांव के लोगों पर शक कर धमका रहे थे। दोस्तो मामले में सीओ सुमित पांडे ने बताया कि, फायरिंग की सूचना मिलते ही पिरूमदारा चौकी, रामनगर कोतवाली पुलिस और वे स्वयं मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले गांजा तस्करी के मामले में हुई गिरफ्तारी को लेकर गलतफहमी और रंजिश के चलते आरोपियों ने डराने-धमकाने के लिए फायरिंग की. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले में एक युवक रोहित गुर्जर का नाम प्रकाश में आया है। जिस पर पहले से आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आपराधिक हिस्ट्री खंगाली जा रही है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दोस्तो, रामनगर के थारी-कांडला में हुई इस ताबड़तोड़ फायरिंग ने एक बार फिर कानून व्यवस्था और सुरक्षा की गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है। क्या पुरानी रंजिश ही इस खूनी संघर्ष की वजह थी, या कहीं अन्य बाहरी तत्व भी इसमें शामिल थे? पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की पुष्टि कर रही है। सीओ सुमित पांडे के अनुसार, जो भी व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दोस्तो, सवाल यह उठता है कि क्या कानून व्यवस्था इतने संवेदनशील मामलों में समय रहते पर्याप्त नियंत्रण रख पा रही है? और क्या भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस तंत्र और अधिक सक्रिय होंगे? रामनगर की यह घटना यही सोचने पर मजबूर करती है कि सुरक्षा और न्याय दोनों का संतुलन बनाए रखना कितना जरूरी है।