नए साल पर हिल गई देवभूमि! कमजोर दिल वाले ना देखें.. Uttarakhand News | Uttarakhand News Haridwar |

Spread the love

जी हां दोस्तो नए साल का आगाज हुआ, देवभूमि में पार्टी को लेकर विवाद हुआ और फिर जो हुआ हुआ वो था रौंकगटे खड़े करने वाला एक ऐसा कांड जिसका वीडियो देख कर ही मन खौफ से भर जाए। दोस्तो कैसे नए साल की शुरुआत में हिल गई देवभूमि, पूरा विवाद मेरी इस रिपोर्ट के जरिए देखिए। Young Man Brutally Beaten in Haridwar जी हां दोस्तो नए साल की पार्टी, जो खुशियों की रात बननी थी। वही बन गई लोगों के लिए डरावनी रात देवभूमि हिल गई, जब रौंगटे खड़े करने वाला कांड सामने आया। दोस्तो हैरान करने वाला वीडियो अब वायरल हो चुका है और देखकर हर कोई डर जाएगा, क्या पुलिस ने समय रहते कोई कदम उठाया? क्या आगे भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो सकते हैं? वीडियो को अंत तक जरूर देखिएगा। दोस्तो एक वीडियो आपको दिखा रहा हूं, लेकिन कमजोर दिल वाले ना देंखे, हालांकि मेने उतना ही दिखाने की कोशिश की है जिससे अप समझ पाएं कि हो क्या रहा है हैवानियत की हद कैसे हो रही है पार। दोस्तो अब आपको ये मामला बताता हूं कि आखिर ऐसा क्या गुनाह किया होगा बल इस युवक ने जो इसे इतनी बेहरमी से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया।

दगड़ियो नए साल के जश्न के बीच हरिद्वार के कनखल में एक रौंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई। यहां कुछ युवकों ने एक युवक को इतना पीटा कि उसे अधमरा कर दिया। मारपीट करने वाले युवकों से जान बचाने के लिए पीड़ित सड़क किनारे खड़ी एक कार के नीचे घुस गया, लेकिन आरोपियों को जरा भी तरस नहीं आया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, वीडियो में साफ दिखा रहा है कि कार के नीचे पड़े युवक पर आरोपियों ने न सिर्फ लात घूंसे बरसाए, बल्कि पत्थर से भी उसके ऊपर वार किया गया। इस बीच कुछ कॉलोनी वासियों को आता देख हमलावर युवकों का गुट मौके से फरार हो गया। दोस्तो जानकारी के अनुसार घटना बीते बुधवार यानी 31 दिसंबर की रात की है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में कुछ युवक नए साल की पार्टी कर रहे थे। पार्टी के दौरान उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इसके बाद कुछ युवकों ने अनुराग उर्फ बिट्टू निवासी लाटोवाली कनखल को भैरव मंदिर के पास घेर लिया। चारों तरफ से घेरकर युवकों ने उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उसके नीचे गिरने के बाद भी उस पर लात घूंसों से वार करते रहे।

वीडियो में दिख रहा है कि कैसे जान बचाने के लिए अनुराग सड़क किनारे खड़ी एक कार के नीचे घुस गया, लेकिन मारपीट करने वाले युवकों को उस पर जरा भी तरस नहीं आया। नीचे गिरने के बाद भी उस पर लात घूंसे बरसाते रहे। युवकों ने पत्थर उठाकर नीचे लेटे अनुराग पर वार किए। नीचे गिरने के बाद वो गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। दोस्तो शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग बाहर आए। लोगों को अपनी ओर आता देख हमलावर युवक मौके से फरार हो गए। इस बीच वहां खड़े एक शख्स ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जिस तरह से युवक को बेरहमी से पीटा गया, उससे इलाके में सनसनी मच गई। वहीं कनखल थाना प्रभारी मनोहर रावत ने बताया कि घायल युवक की हालत ठीक है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। हरिद्वार के कनखल में हुई इस बेरहम मारपीट ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और आरोपियों की खोज शुरू कर दी है।