उत्तराखंड में एक अक्तूबर से बदलेगा सरकारी स्कूलों के खुलने का समय, आगामी 6 महीने रहेगा ये टाइम टेबल

Spread the love

देहरादून: उत्तराखंड में मौमस बदलने लगा है। ठंड बढ़ने के साथ ही सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। सरकारी स्कूलों का समय बदलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब सुबह 09:30 से सरकारी स्कूल खोले जाएंगे। प्राथमिक और माध्यमिक निदेशकों के स्तर पर इस संदर्भ में आदेश जारी किए गए हैं।

प्राथमिक शिक्षा निदेशक वंदना गर्ब्याल और माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। शिक्षा निदेशक के मुताबिक एक अक्तूूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक स्कूलों के खुलने के समय में यह बदलाव रहेगा। नए आदेशों के क्रम में अब स्कूलों को कुछ देरी से खोला जाएगा।

निदेशालय स्तर पर स्कूलों के खुलने का समय सुबह 9:30 से दिन में 3:30 तक रखा गया। इसके लिए प्राथमिक की शिक्षा निदेशक वंदना गर्ब्याल और माध्यमिक शिक्षा निदेशक आर के कुंवर ने आदेश जारी किए हैं। सरकारी स्कूलों में यह व्यवस्था 1 अक्टूबर 2022 से मार्च 2023 तक लागू रहेगी। यानी आगामी करीब 6 महीनों तक सरकारी स्कूलों में बच्चों का टाइम टेबल इसी हिसाब से रखा जाएगा।