Operation Prahar सावधान! देवभूमि में पाकिस्तानी एजेंट | Dehradun | STF | Uttarakhand News

Spread the love

देहरादून से इस वक्त की बड़ी और चौंकाने वाली खबर—क्या प्रधानमंत्री के दौरे से ठीक पहले सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। एक ऐसा युवक गिरफ्तार हुआ है, जिस पर आरोप है कि वो पाकिस्तान से जुड़ेआतंकियों के इशारों पर देश के खिलाफ काम कर रहा था। इतना ही नहीं, उसके पास से असलहा भी बरामद हुआ है, जिससे इस पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ जाती है।सोचिए जिस समय पूरा प्रशासन वीवीआईपी दौरे की तैयारियों में जुटा था, उसी बीच शहर के अंदर ही देश विरोधी साजिश रची जा रही थी।आखिर कौन है ये युवक? किसके संपर्क में था? और क्या था इसका पूरा नेटवर्क। इन सभी सवालों के जवाब देंगे आपको इस खास रिपोर्ट में। दोस्तो एक चौकाने वाली खबर आई देहरादून से, दोस्तो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आतंकी गतिविधियों में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पाकिस्तानी आतंकी संगठन ‘अल बर्क ब्रिगेड’ के आतंकी शहजाद भट्टी से तार जुड़े थे।  इतना ही नहीं, आरोपी देहरादून स्थित प्रतिष्ठित सरकारी और सैन्य संस्थानों की लोकेशन और फुटेज पाकिस्तान भेज रहा था। जिसकी तहरीक-ए-तालिबान-हिन्दुस्तान (TTH) की भारत में विस्तार की योजना थी।

दरअसल, दोस्तो बीती 9 अप्रैल की रात को एसटीएफ यानी स्पेशल टास्क फोर्स और प्रेमनगर थाना पुलिस ने प्रेमनगर क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक विक्रांत कश्यप (उम्र 29 वर्ष) निवासी झाझरा, प्रेमनगर (देहरादून) को 1 अवैध पिस्टल 32 बोर, 7 जिंदा कारतूस और 1 स्प्रै पेंट की कैन के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी एवं उसके साथी राणा के लगातार संपर्क में था। वहीं दोस्तो उत्तराखंड एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पेशेवर अपराधियों और असमाजिक तत्वों समेत राष्ट्रविरोधी तत्वों के संबंध में इनपुट जुटाकर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। जिसके तहत पाकिस्तान से आतंकी संगठनों की ओर से भारतीय युवकों को इंस्टाग्राम समेत विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से फॉलोवर्स बनाने, फिर उनसे स्लीपर सेल के रूप में अवैध गतिविधियां करवाने से जुड़े इनपुट मिले थे। वहीं दोस्तो एसटीएफ ने मुखबिर और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए जानकारी निकाली जिसमें पता चला कि विक्रांत नाम का एक युवक जो झाझरा क्षेत्र, प्रेमनगर (देहरादून) का रहने वाला है। वर्तमान में पाकिस्तानी आतंकी/आईएसआई एजेंट शहजाद भट्टी और उसके साथी राणा के संपर्क में है. जो सोशल मीडिया के माध्यम से शहजाद भट्टी से दिशा निर्देश ले रहा है। इसके बाद एसटीएफ ने दबिश देकर विक्रांत को गिरफ्तार कर लिया। दोस्तो पूछताछ के दौरान आरोपी विक्रांत ने बताया कि वो पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का फैन था, उसकी हत्या से वो नाराज था और उसकी हत्या करने वालो से बदला लेना चाहता था. इसी बीच इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी शहजाद भट्टी ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वालों से बदला लेने के संबंध में रील और पोस्टें डाली थी, जिससे वो प्रभावित हो गया था।

दोस्तो विक्रांत ने शहजाद भट्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलो करना शुरू कर दिया. कुछ दिन बाद व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से उसके संपर्क में आ गया। इसके बाद शहजाद भट्टी ने उसे कुछ टास्क दिए जिसमें देहरादून और आसपास के मुख्य स्थानों एवं पुलिस थानों की वीडियो बनाकर भेजने के लिए कहा गया। इसके बाद दोस्तो विक्रांत को टास्क दिया गया कि देहरादून के महत्वपूर्ण भवन और संस्थान जैसे आईएसबीटी, पुलिस मुख्यालय और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी भवनों की वीडियो एवं फुटेज बनाकर भेजें. पूछताछ में विक्रांत ने बताया कि शहजाद भट्टी ने उसे इन जगहों पर उड़ाने को कहाजिसके लिए बम, हथियार और पैसे गुर्जर नाम के व्यक्ति की ओर से देने की बात कही गई। साथ ही दोस्तो विक्रांत ने आगे बताया कि इसके बाद उसे शहजाद भट्टी ने टास्क दिया कि देहरादून के महत्वपूर्ण भवन व संस्थान जैसे आईएसबीटी, पुलिस मुख्यालय समेत अन्य महत्वपूर्ण सरकारी भवनों पर ‘तहरीक-ए-तालिबान-हिदुस्तान’ (TTH) लिखने को कहा. जिससे उनके संगठन टीटीएच का नाम हो और लोगों में दहशत फैले. फिर वीडियो बनाकर भेजने के लिए भी कहा गया। ऐसे में विक्रांत ने सेलाकुई में सुभारती अस्पताल के पास गली में स्थित एक फैक्ट्री के दीवार, अडवानी पुल के पास और बालाजी मंदिर झाझरा के पास अलग-अलग जगह पर स्प्रे पेंट की केन से TTH लिख कर विडियो बनाकर भेज दी। इतना ही नहीं, उसने झाझरा पुलिस चौकी की लोकेशन और वीडियो फुटेज बनाकर भी पाकिस्तान भेजी।

दोस्तो इसके बाद पाकिस्तानी हैंडलर ने विक्रांत को दिल्ली स्थित एक संगठन के कार्यकर्ताओं और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पर हैंड ग्रेनेड फेंकने का टास्क दिया। सभी टास्क के बदले उसे नेपाल के रास्ते दुबई ले जाकर वहां सेटल करने और अच्छा पैसा देने का प्रलोभन दिया गया था. इसी लालच में आकर वो देश के साथ गद्दारी करने लगा, लेकिन पकड़ा गया। दोस्तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित देहरादून दौरे से ठीक पहले राजधानी में एक बड़ा सुरक्षा मामला सामने आया है। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है और शहर में निगरानी कड़ी कर दी गई है। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत प्रेमनगर क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि वह पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को देहरादून के सैन्य और सरकारी प्रतिष्ठानों की लोकेशन और वीडियो भेज रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्रांत कश्यप (29), निवासी झाझरा, प्रेमनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस, स्प्रे पेंट कैन और मोबाइल फोन बरामद किए हैं आगे पुलिस का मानना है कि इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।