उत्तराखंड में युवतियों के लिए होमगार्ड में भर्ती होने का मौका, एक सितंबर से प्रदेश के 10 जिलों में होगी भर्ती

Spread the love

उत्तराखंड में होमगार्ड में भर्ती होने के लिए युवतियों को बड़ा मौका मिलने जा रहा है. होमगार्ड विभाग को शासन से प्रदेशभर के 10 जिलों में 320 पदों पर महिला होमगार्ड की भर्ती करने की स्वीकृति मिल गई है. जल्द ही इसके लिए विज्ञप्ति भी जारी कर दी जाएगी. उधर, इसके बाद 10 प्लाटून कमांडर भी इन 10 जिलों में भर्ती किए जाएंगे। पहला चरण एक सितंबर को शुरू होगा, जिसके लिए संबंधित जनपदों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना ने बताया कि पिछले साल मुख्यमंत्री ने महिला होमगार्ड संबंधी घोषणा की थी। इस भर्ती के बाद सभी 13 जनपदों में महिला होमगार्ड की एक-एक प्लाटून हो जाएगी। 330 पदों में से 320 होमगार्ड और 10 प्लाटून कमांडर के होंगे।

आगामी 3 अगस्त को महिला होमगार्ड के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। जबकि, 1 सितंबर तक पूरी प्रक्रिया का चयन भी किया जाएगा। इसके बाद इन 10 जिलों में 10 प्लाटून कमांडर की भी भर्ती की जाएगी। यह भर्ती दो चरणों में होगी। जिसमें पहले चरण में 6 जिलों में की जाएगी और दूसरे चरण में 4 जिलों में भर्ती होगी। पहले चरण में टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, उधम सिंह नगर और बागेश्वर को रखा गया है। उधर, दूसरे चरण में रुद्रप्रयाग, चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ की भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया अक्तूबर के प्रथम सप्ताह तक पूरी कर ली जाएगी। कुल परीक्षा 60 अंकों की होगी। इनमें शारीरिक दक्षता परीक्षा 30 अंकों की होगी। जबकि, इसके अलावा योग्यता के आधार पर अंक दिए जाएंगे।

ये होंगी अहर्ता और वेटेज

  • आयु- 18 से 40 वर्ष
  • शैक्षणिक अहर्ता – न्यूनतम 10वीं पास
  • शैक्षणिक अहर्ता के लिए-10 अंक
  • एनसीसी के लिए-05 अंक
  • कुशल खिलाड़ी के लिए-05 अंक
  • कुशल वाहन चालक के लिए-05 अंक
  • होमगार्ड विभाग के लिए-05 अंक