खिलाड़ियों को 4% आरक्षण के अध्यादेश को मिली मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता को मिलेगा ये तोहफा

Spread the love

Reservation to players: उत्तराखंड में प्रदेश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा की तर्ज पर उत्तराखंड में भी खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की कवायद तेज हो गई है। जिससे आने वाले समय में खिलाड़ी सीधे सरकारी नौकरी पर तैनात हो सकेंगे। उत्तराखंड सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के साथ ही अब सरकारी नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण दिए जाने को लेकर भी कदम बढ़ा चुकी है। राज्य के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 4 फीसदी क्षैतिज आरक्षण दिए जाने को लेकर उत्तराखंड सरकार अध्यादेश लाने जा रही है। जिसके लिए न्याय विभाग ने मंजूरी दे दी है।

खेल मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक प्रदेश के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ दिया जा सके इसके लिए न्याय और कार्मिक से सहमति मिल गई है। न्याय विभाग की सहमति पर इसके लिए नियमावली बनाई गई है। कैबिनेट के माध्यम से अध्यादेश लाकर या विधानसभा के माध्यम से इसे कानून बनाया जाएगा। इससे प्रदेश में खेल का और बेहतर माहौल बनेगा व खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित होगा। प्रदेश सरकार हरियाणा राज्य की तर्ज पर उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता धो 5400 ग्रेड पे पर सीधे नौकरी देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए तैयार प्रस्ताव को वित्त और कार्मिक विभाग से मंजूरी मिल गई है। इसका शासनादेश जारी होते ही हरियाणा के बाद उत्तराखंड देश का दूसरा सीधे नौकरी देने वाला राज्य बन जाएगा।