बागेश्वर में पंचायत उपचुनाव की घोषणा, आचार संहिता लागू, 5 अक्टूबर को होगा मतदान

Share

Panchayat by-election in Bageshwar: जिले में फिर उपचुनाव होने जा रहे हैं। जिसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं जिले की त्रिस्तरीय पंचायतों में विभिन्न रिक्त चल रहे पदों पर उपचुनाव होगा, जिसके लिए आचार संहिता लगा दी गई है। वहीं उपचुनाव के लिए लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा। गौर हो कि बागेश्वर जनपद में जिला पंचायत शामा और शामा और रेखाड़ी में क्षेत्र पंचायत के लिए उपचुनाव होना है। साथ ही प्रधान के लिए अनर्सा (बागेश्वर) और हरकोट (कपकोट) में उपचुनाव होने हैं। जिसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड देहरादून की अधिसूचना के क्रम में उत्तराखंड राज्य के समस्त जनपदों के प्रधान ग्राम पंचायत सदस्य ग्राम पंचायत सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा सदस्य जिला पंचायत के रिक्त पदों/स्थानों पर उप निर्वाचन कराये जाने हेतु समय सारणी निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि रिक्त पदों के लिए 20, 21 सितंबर, 2023 को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। 22 सितंबर को प्रातः 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 23 सितंबर को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। दिनांक 24 सितंबर, 2023 को प्रातः 10 बजे से कार्य समाप्ति तक निर्वाचन प्रतीक का आवंटन किया जाएगा। 5 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से अपराह्न 5 बजे तक मतदान होगा तथा 7 अक्टूबर को प्रातः 08 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जाएगी. जिलाधिकारी ने बताया कि इस दौरान आचार संहिता उन्हीं पंचायतों में लागू रहेगी जो पंचायतें उपचुनाव के दायरे में आएंगी।