Paper Leak हुआ! कांग्रेस ने बीजेपी का पुतला दहन किया | UKSSSC | Hakam Singh Rawat | Uttarakhand News

Spread the love

UKSSSC द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के पूर्व अध्यक्ष बॉबी पंवार ने बकायदा सोशल मिडिया पर प्रश्न पत्र की फोटो डालकर सुबह 11:30 बजे पेपर लीक होने का आरोप लगाया है. वहीँ उत्तराखंड बेरोज़गार संघ का दावा है कि उन्हें उसी समय प्रश्नपत्र प्राप्त हो गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब उन्होंने प्रश्नपत्र का मिलान किया तो पाया कि एक पूरा सेट पहले ही बाहर पहुंच चुका था। साथ ही नक़ल माफिया हाकम सिंह की गिरफ़्तारी भी उनकी सूचना के बाद ही की गई है. वहीँ अब इस नये खुलासे के बाद आयोग द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया पर एक बार फिर से गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

वहीँ इस आरोप और खुलासे के बाद कांग्रेस भी एक्टिव हो गई है. कांग्रेसी प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने आरोप लगाया कि यूके ट्रिपल एससी भर्ती परीक्षा में एक बार पुनः प्रश्नपत्र लीक होना बेहद शर्मनाक है। हाकम सिंह पहले भी नकल माफिया के रूप में पकड़ा जा चुका है, ऐसे में यह साफ है कि उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार को बताना होगा कि इस गुनाह का असली जिम्मेदार कौन है।