UKPSC: जारी हुआ पटवारी परीक्षा का एडमिट कार्ड, 12 फरवरी के लिए आयोग ने बनाया ऐसा एक्शन प्लान

Spread the love

UKPSC Patwari, Lekhpal admit card 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ( UKPSC ) ने राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा -2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने यूकेपीएससी प्रवेश पत्र वेबसाइट ukpsc.net.in पर डाउनलोड कर सकते हैं। पटवारी भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन 12 फरवरी 2023 को किया जाएगा। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षार्थी का नाम और रोल नंबर और परीक्षा का समय दर्ज होगा।

How to Download UKPSC Patwari Admit Card 2023

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
  • पटवारी / लेखपाल एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  • एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

वही, प्रदेश में पेपर लीक होने के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी-लेखपाल भर्ती में इस बार पुलिस के साथ एलआईयू भी तैनात की गई है। राज्य लोक सेवा आयोग ने जहां सख्त एक्शन प्लान बनाया है तो वहीं सरकार ने भी सभी जिलों के जिलाधिकारी व एसएसपी को निर्देश जारी कर दिए हैं। हर अधिकारी-कर्मचारी पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। आयोग ने भरोेसे के कर्मचारियों को साथ लेकर सभी गोपनीय व अतिगोपनीय अनुभागों को एक ही जगह कर दिया है। उधर, सरकार के निर्देशों पर तय किया गया है कि हर शहर के हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस तैनात रहेगी। साथ ही आसपास के इलाकों में एलआयू की टीमें उतारी गई हैं। भर्ती परीक्षा से जुड़ी हर हरकत पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।