Pauri डॉगी बना सोशल मीडिया स्टार! | Max Dog | Golden Retriever | Uttarakhand News

Spread the love

जी हां दोस्तो हमारे समाज में आज कल एक चर्चा आम है कि कौन कितना कमा रहा है, कैसे कमा रहा है, लेकिन दोस्तो तब आप क्या कहेंगे जब मै आपको ये बताउँ की कमाई के मामले में उत्तराखंड का डॉगी इंसानों से आगे निकल गया। दोस्तो सोशल मीडिया के इस दौर में अब सिर्फ इंसान ही नहीं, जानवर भी स्टार बन रहे है। बताउँगा आपको एक ऐसे ही जानवर के बारे में जो है एक डॉगी है लेकिन आज लाखों फॉलोवर का चहिता है। दोस्तो ये खबर बेहद ही रोचक है। कैसे एक डॉगी बन गया सोशल मीडिया स्टार बस यही है कहानी। दोस्तो उत्तराखंड के श्रीनगर का एक डॉगी आज इंटरनेट सेंसेशन बन चुका है—जिसकी क्यूट हरकतों पर लोग फिदा हैं और कमाई सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। हर महीने हजारों रुपये कमाने वाला ये डॉगी अब सिर्फ पालतू नहीं, बल्कि अपने परिवार की पहचान बन गया है। आखिर क्या है इस ‘मैक्स’ की सफलता की कहानी,वो मै आपको बताऊंगा। दोस्तो सोशल मीडिया के जमाने में इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। पालतू जानवरों के वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किए जाते हैं। एनिमल लवर इन वीडियों को बड़ी संख्या में लाइक और हिट्स देते हैं। उत्तराखंड के एक डॉगी को भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब पसंद किया जा रहा है। लोग इसकी प्यारी हरकतों के दीवाने बने हुए हैं। आज ये डॉगी हजारों रुपए महीने कमाते हुए लखपति बन चुका है। दोस्तो पौड़ी गढ़वाल जिले में श्रीनगर क्षेत्र की हाइडिल कॉलोनी इन दिनों एक खास वजह से चर्चा में है। यहां रहने वाले पृथ्वी सिंह धनाई और परमेश्वरी धनाई का परिवार अपने पालतू डॉग ‘मैक्स’ के चलते सुर्खियों में है। महज ढाई साल का गोल्डन रिट्रीवर नस्ल (Golden Retriever) का ये डॉग अब सोशल मीडिया स्टार बन चुका है और परिवार को नई पहचान दिला रहा है।

दोस्तो मैक्स सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं, बल्कि परिवार का अहम सदस्य बन गया है। उसकी समझदारी और ट्रेनिंग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह पलक झपकते ही अपने मालिकों की बात समझ लेता है। खास बात यह है कि उसकी लोकप्रियता देश की सीमाओं को पार कर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुकी है और वह अमेरिका के मशहूर टीवी शो Good Morning America तक में जगह बना चुका है। दोस्तो मैक्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स को मनीषा धनाई संभालती हैं। वही उसकी देखभाल, ट्रेनिंग और वीडियो बनाने का पूरा जिम्मा उठाती हैं। मनीषा बताती हैं कि मैक्स उनके माता-पिता के बेहद करीब है। खासकर उनकी मां परमेश्वरी देवी के साथ उसका खास लगाव है। वह अक्सर उनका पर्स अपने मुंह में दबाकर उनके पास ही रहता है।

इतना ही नहीं दोस्तो परिवार के मुताबिक, मैक्स हर महीने करीब 30 हजार रुपये की कमाई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से कर रहा है. अगस्त 2025 में उसका यूट्यूब चैनल मोनेटाइज हुआ था और अब तक वह लगभग 3 लाख रुपये से अधिक की कमाई कर चुका है। दोस्तो मैक्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें एक लड़की द्वारा उनकी मां का पर्स छीनने का प्रैंक किया गया। जैसे ही मैक्स ने यह देखा, वह तुरंत सक्रिय हो गया और पर्स वापस लाकर अपनी ‘मालकिन’ को सौंप दिया। इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया। दोस्तो मौजूदा वक्त में मैक्स के यूट्यूब चैनल पर एक लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। इंस्टाग्राम पर 40 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हाल ही में उसे यूट्यूब की ओर से सिल्वर प्ले बटन भी प्राप्त हुआ है, जो उसकी लोकप्रियता का बड़ा प्रमाण है। दोस्तो जहां एक पालतू डॉगी ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाई, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि टैलेंट और सही दिशा मिले तो कोई भी स्टार बन सकता है। मैक्स आज सिर्फ एक डॉग नहीं, बल्कि अपने परिवार की शान और पूरे क्षेत्र की पहचान बन चुका है।ये मैक्स आज सिर्फ एक पालतू डॉग नहीं, बल्कि श्रीनगर की पहचान बन चुका है जो दिखाता है कि लगन, प्यार और सही दिशा मिले तो कोई भी स्टार बन सकता है।