Pauri Garhwal नन्ही स्टार पहाड़ी बोली से छा गई | Prabha Rawat | Viral Video | Uttarakhand News

Spread the love

जी हां दोस्तो पहाड़ की नन्ही बेटी का कमाल देख दुनाया भी दंग गई। एक 9 साल की बेटी ने गांव से निकलकर इंटरनेट पर ऐसा धमका किया है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले भी दांतो तले अंगुली दबाने को मजबूर हो जाएँ। दोस्तो कैसे पौड़ी की ये नन्ही स्टार पहाड़ी बोली से छा गई। दोस्तों, पहाड़ की नन्ही बेटी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टैलेंट की कोई सीमा नहीं होती। पौड़ी की इस नन्ही स्टार ने अपने अंदाज़ और मासूमियत से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। उसकी पहचान अब सिर्फ गांव तक नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी छा गई है। कैसे इस छोटे से गांव की बेटी ने पहाड़ी बोली में अपने कमाल से लोगों के दिल जीत लिए। दोस्तो उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों की प्रतिभाएं अब सोशल मीडिया के जरिए देश-दुनिया तक पहुंच रही हैं। इसी कड़ी में पौड़ी गढ़वाल की 9 साल की प्रभा रावत इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। छोटी उम्र में ही अपने मासूम अंदाज और गढ़वाली बोलचाल से वह लोगों का दिल जीत रही हैं। दोसतो प्रभा रावत राठ क्षेत्र के बड़ेथ गांव की रहने वाली हैं और प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा हैं। वह अपने रोजमर्रा के जीवन से जुड़े वीडियो बनाती हैं, जिनमें खेतों में काम करना, जंगल जाना, दोस्तों के साथ मस्ती करना और गांव की झलक दिखाना शामिल होता है। दोस्तो उनके वीडियो बनाने में उनके चाचा पंकज रावत मदद करते हैं, जो शूटिंग से लेकर एडिटिंग तक का काम संभालते हैं। चच पिछले कुछ महीनों में प्रभा के फॉलोअर्स तेजी से बढ़े हैं और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

इतना ही नहीं दोस्तो प्रभा की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें पौड़ी जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। कम उम्र में मिली यह पहचान अब उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है। वाकई दोस्तो के छोटे से गांव बड़ेथ की रहने वाली 9 वर्षीय नन्ही कंटेंट क्रिएटर प्रभा रावत इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। सीमित संसाधनों के बीच ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रभा ने जिस आत्मविश्वास और सहजता के साथ ब्लॉगिंग की शुरुआत की है, वह हर किसी के लिए प्रेरणा बनती जा रही है। दोस्तो जहां लोग फुहड़ता के राते पर चल वायरल होना चाहते आज के दौर में लेकिन प्रभा रावत की सबसे बड़ी खासियत उनकी गढ़वाली भाषा और स्थानीय बोली है। उनके वीडियो में गांव का आंगन, खेत-खलिहान, पशुपालन, पहाड़ी खान-पान और पारंपरिक जीवनशैली की झलक साफ दिखाई देती है। उनकी मासूम मुस्कान और स्वाभाविक अंदाज़ दर्शकों को पहाड़ की वादियों का अहसास कराता है, जिससे लोग उनके कंटेंट से गहराई से जुड़ते जा रहे हैं। दोस्तो प्रभा के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं और उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। हर वीडियो पर हजारों लाइक्स और सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। लोग उन्हें प्यार से “पौड़ी गढ़वाल की गुड़िया ब्लॉगर” कहकर बुला रहे हैं, जो उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

दोस्तो प्राथमिक विद्यालय बड़ेथ की कक्षा-5 की छात्रा प्रभा रावत ने कम उम्र में ही बड़ी पहचान बना ली है। उनकी प्रतिभा और मेहनत को देखते हुए स्वाति एस. भदौरिया (जिलाधिकारी) द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। दोस्तो थोड़ा इस बात पर भी गौर कीजिएगा शुरुआत में प्रभा के वीडियो गांव के लोग ही बनाते थे, लेकिन पिछले 6-7 महीनों से उनके चाचा पंकज रावत इस काम को व्यवस्थित तरीके से संभाल रहे हैं। वे वीडियो रिकॉर्डिंग, एडिटिंग और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, जिससे प्रभा की लोकप्रियता और तेजी से बढ़ी है। द्सोत आज के समय में जहां युवा आधुनिक कंटेंट की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं प्रभा अपने वीडियो के जरिए पहाड़ी संस्कृति, परंपराएं, त्योहार, बुजुर्गों का सम्मान और ग्रामीण जीवन की सादगी को नई पीढ़ी तक पहुंचा रही हैं। उनके वीडियो न सिर्फ मनोरंजन करते हैं, बल्कि समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम भी करते हैं। दोस्तो सोशल मीडिया आज दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। उत्तराखंड के कई युवा इस प्लेटफॉर्म के जरिए पहचान बना चुके हैं और अब प्रभा रावत भी उसी कड़ी में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। कुल मिलाकर, प्रभा रावत आज न सिर्फ अपने गांव बड़ेथ या पौड़ी गढ़वाल, बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही हैं। उनकी कहानी यह साबित करती है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती और छोटे से गांव से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।