जी हां दोस्तो राजधानी में बड़े कांड को अंजाम दिया तो आरोपी की कोर्ट परिसर में हुई जमकर पिटाई। उत्तराखंड के निर्मम कांड का आरोपी मंगलवार को कोर्ट में पेश हुआ। कोर्ट परिसर में आक्रोशित लोगों और वकीलों ने मिलकर आरोपी पर हमला कर दिया। Dehradun Gunjan Murder Case पुलिस को बड़ी मुश्किल से स्थिति पर काबू पाया। आरोपी को सुरक्षित न्यायालय में पेश किया गया और उसके बाद जेल भेजा गया। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोस्तो देहरादून के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र मच्छी बाजार में युवती की सरेआम हत्या करने वाले आरोपी को को कोर्ट में पेशी पर ले लाया गया इस दौरान न्यायालय परिसर में मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान न्यायालय परिसर में जमकर हंगामा हुआ। दरअसल दोस्तो पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया। इसके बाद आरोपी को सुरक्षित न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने हत्या आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया। जिसके बाद पुलिस निगरानी में उसे जेल भेजा गया। न्यायालय परिसर में आरोपी के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है गौर करने वाली बात ये कि सोमवार सुबह कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत मच्छी बाजार में करीब 10 बजे 23 साल की गुंजन अपनी स्कूटी खड़ी करने के लिए रिश्तेदार के घर पहुंची थी।
हत्या आरोपी आकाश को इसकी भनक लग गई थी। वह चापड़ लेकर वहां पहुंच गया। इस दौरान पहले उसने गुंजन से बहस की। जब गुंजन ने उससे बात करने से मना किया तो आरोप है कि आकाश ने चापड़ से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं दोस्तो पहले वार में गुंजन ने हाथ आगे किया तो उसकी एक अंगुली कट गई। आरोपित ने दूसरा वार गुंजन के गले पर किया, जिसके कारण उसके गले पर गहरा घाव हो गया। घाव इतना गहरा था कि तेजी से खून बने लगा और गुंजन जमीन पर गिर पड़ी. शोर मचने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल गुंजन को दून अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मच्छी बाजार के पास से ही आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं मंगलवार को कोतवाली नगर पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए ले गयी। वहां न्यायालय परिसर में मौजूद लोगों ने आरोपी आकाश के साथ मारपीट करते हुए हंगामा किया। न्यायालय परिसर में मौजूद पुलिस बल ने किसी तरह आरोपी को लोगों के चंगुल से छुड़ाया और उनको शान्त किया गया। साथ ही काफी मशक्कत के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस निगरानी में जेल भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर दोस्तो राजधानी के मच्छी बाजार के बीच बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े हुई युवती की हत्या के मामले में प्रथम दृष्टया में चौकी स्तर पर लापरवाही बरतने पर एसएसपी अजय सिंह ने उपनिरीक्षक प्रद्युमन नेगी, चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को तत्काल निलंबित कर दिया है।
एसएसपी ने पूरे मामले की प्राथमिक जांच सीओ सिटी को सौंपी गई थी। सीओ सिटी द्वारा दी गई रिपोर्ट में प्रकरण में प्रथम दृष्टया में चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आई थी। मृतिका ने जान का खतरा बताते हुए 31 जनवरी को आरोपी के खिलाफ चौकी खुड़बुड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और कोई भी कार्रवाई नहीं होने के बाद आरोपी ने सोमवार को घटना को अंजाम दे दिया। परिजनों के अनुसार गुंजन और आकाश दोनों तीन सालों से एक-दूसरे को जानते थे। गुंजन दूल्हा बाजार में कपड़ों की एक दुकान में काम करती थी। आरोपी भी उसी बाजार की एक अन्य दुकान में काम करता है। दोनों की दोस्ती के बारे में पता चला तो उन्होंने गुंजन से फोन ले लिया, इस बीच दोनों के बीच बात होनी बंद हो गई। आरोपी शादीशुदा था और गुंजन को लगातार परेशान कर रहा था, काम पर जाते समय पीछा भी करता था। इसकी कई बार पुलिस में भी शिकायत की गई, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई। तीन दिन पहले जब आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति से कहा कि वह गुंजन को जान से मार देगा।
उसके बाद उनकी ओर से फिर से खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत की गई। इन तीन दिनों में पुलिस आरोपी से फोन पर बात तक नहीं कर पाई। पुलिस के अनुसार आरोपी आकाश चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है, वह डेढ़ महीने तक जेल में रहा था। ऐसे में कुछ महीने पहले आरोपी को दुकान से भी हटा दिया गया था। बाद में उसी बाजार की एक दूसरी दुकान में आरोपी काम करने लगा। एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि देहरादून कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई युवती की हत्या के मामले में प्रथमदृष्टया चौकी स्तर पर लापरवाही परिलक्षित होने पर चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को लाइन हाजिर करते हुए पूरे मामले की प्राथमिक जांच सीओ सिटी को सौंपी थी। दोस्तों, यह बेहद संवेदनशील और दुखद मामला है। युवती गुंजन की हत्या ने देहरादून के मच्छी बाजार को हिला कर रख दिया।पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है और आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।यह घटना हमें याद दिलाती है कि सुरक्षा और सतर्कता में किसी तरह की ढील कतई बर्दाश्त नहीं।आगे भी प्रशासन और पुलिस को चाहिए कि ऐसे मामलों में शीघ्र कार्रवाई करें और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।