उत्तराखण्ड में बने 14 नए एसडीएम, कार्मिक विभाग ने जारी की सूची

Spread the love

देहरादून: उत्तराखण्ड में 14 नए एसडीएम मिल गये हैं। लोक सेवा आयोग ने 14 तहसीलदारों को एसडीएम के पद पर डीपीसीसी करने के बाद सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने इन सभी अधिकारियों के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने आदेश म लिखा है कि राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के साधारण वेतनमान (अपुनरीक्षित वेतनमान रू० 15,600-39,100, ग्रेड वेतन रू0 5400, पुनरीक्षित वेतनमान रू0 56,100-1,77,500, पे-मैट्रिक्स लेवल 10) के अन्तर्गत प्रोन्नति कोटे की चयन वर्ष 2022-23 की रिक्तियों के सापेक्ष उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार द्वारा नियमित चयन के आधार पर की गयी संस्तुति दिनांक 30.05.2023 के क्रम में निम्नलिखित तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर प्रोन्नत करते हुए कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष के लिए परिवीक्षाकाल पर रखे जाने की श्री राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

प्रोन्नत डिप्टी कलेक्टर्स में निम्न नाम शामिल हैं

  1. यशवीर सिंह
  2. अमृता शर्मा
  3. विपिन चन्द्र पन्त
  4. चन्द्रशेखर
  5. नीलू चावला
  6. श्रेष्ठ गुनसोला
  7. मंजू राजपूत
  8. मुकेश चन्द्र रमोला
  9. पूनम पन्त
  10. नवाजिश खलीक
  11. शालिनी मौर्य
  12. आशीष चन्द्र घिल्डियाल
  13. मनजीत सिंह गिल
  14. अबरार अहमद