Pithoragarh: आधी रात को मौत बनकर घर के ऊपर गिरा बोल्डर, 12 साल के बच्चे की मौत

Spread the love

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित देवतपुरचौड़ा गांव में सोमवार देर रात 1 बजे पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर लुढ़कता हुआ आ गया। ये बड़ा बोल्डर एक मकान के ऊपर गिरा। मकान को तोड़ते हुए बोल्डर ने घर में सो रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। Boulder Fell In Devatpurchaura बोल्डर के नीचे एक लड़का और दो बड़े लोग आ गए। 11 साल के लड़के की ज्यादा चोट लगने से मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। सूचना पर तत्काल सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दया किशन मय फायर रेस्क्यू टीम, थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पांडेय मय पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल पर जाकर देखा कि ग्राम देवत में ऊची पहाड़ी से विशाल पत्थर टूटकर श्री रघुवीर प्रसाद व नरेश राम के मकान में गिरा था जिसमें दिल्ली निवासी पूज्य कुमार (प्रिंस) उम्र 12 वर्ष की पत्थर से दबकर मृत्यु हो गई। जिसको रेस्क्यू टीमों द्वारा संयुक्त रुप से सामान व पत्थर हटाकर निकाला गया।