Uttarakhand BJP: उत्तराखंड में भाजपा धामी सरकार के एक साल पूर्ण होने के अवसर पर आगामी पखवाड़ा में व्यापक रूप से विभिन्न जनसहभागिता कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि इन कार्यक्रमों में बहुउद्देश्यीय शिविरों में सहभागिता और प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी पत्रकों के माध्यम से घर घर पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर उत्तराखंड बीजेपी अपने तमाम कार्यक्रमों की तैयारी कर रही है। इसके लिए विधायकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। विधायकों के इस प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है। इसके समापन समारोह पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा उत्तराखंड सरकार और संगठन के माध्यम से मिलकर पार्टी के सभी विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारी की जा रही है। जिसके उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है। इसके समापन समारोह पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा केंद्र को 24, 25 और 26, 27 की दो तारीखें दी गई हैं। जैसे ही केंद्र से अप्रूवल मिलता है वैसे ही इस कार्यक्रम का फाइनल ड्राफ्ट तैयार कर दिया जाएगा। इसी क्रम में सरकार के कार्यक्रमों के साथ समन्वय बनाते हुए पार्टी प्रदेशभर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविरों से अधिक से अधिक योजना लाभार्थियों को जोड़ने का प्रयास करेगी। इसके उपरांत प्रदेश एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी देने वाले 15 लाख से अधिक पत्रकों को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया जाएगा, जिसे पार्टी के बूथ एवं शक्ति केंद्र टीमों के सहयोग से एक पखवाड़े की अवधि में पूर्ण किया जाएगा।