PM Modi Birthday: आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है। भाजपा इसे देशभर में सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है जिसके तहत पन्द्रह दिनों तक विभिन्न सेवा के कार्य किए जाएँगे। प्रधानमंत्री मोदी का जन्म आज से 72 साल पहले 17 सितंबर 1950 को गुजरात के गांधीनगर से 73 किलोमीटर दूर वडनगर में हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी सात अक्तूबर 2001 को 51 साल की आयु में बिना विधायक बने सीधे गुजरात के 14 वें मुख्यमंत्री बने थे। वे 14 साल गुजरात के सीएम रहने के बाद 2014 में आठ साल पहले देश के प्रधानमंत्री बने थे। इस तरह वे 3036 दिन देश के प्रधानमंत्री रहने वाले पहले गैर कांग्रेसी हैं और अभी 2024 की चुनावी तैयारी में भाजपा नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही आगे बढ़ती दिख रही हैं।
महाजनस्य संसर्गः कस्य नोन्नतिकारकः।
पद्मपत्रस्थितं तोयं धत्ते मुक्ताफलश्रियम्॥मां भारती के अनन्य साधक, सनातन संस्कृति के अग्रणी ध्वजवाहक और विकासवादी सोच के पोषक हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/hx3vP21KDg
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 17, 2022
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दोनों धामों में विशेष पूजा की गई। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से विशेष पूजा कर देश की खुशहाली की कामना की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। आइएसबीटी के निकट स्थित आसरा ट्रस्ट के स्कूली बच्चों को लेखन सामग्री प्रदान की। निर्धन व असहाय बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।