जी हां दोस्तो उत्तराखंड में सुरक्षा के सख्त जाल ने ले लिया आकार! ‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’ के तहत पुलिस ने संदिग्धों की खोज शुरू की, और सिर्फ़ घंटों में ही दून सहित कई जिलों में खलबली मच गई। हर मोड़ पर नजर रखने वाली पुलिस टीमों ने बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने के लिए सघन अभियान शुरू कर दिया है। अब सवाल ये है – कौन बच पाएगा इस चेकिंग के जाल से, और किसकी पकड़ होगी पुलिस की नजर में?यह अभियान अगले एक महीने तक जारी रहेगा, और हर कदम पर सुरक्षा की पकड़ और भी मजबूत होती दिख रही है। पूरी खबर बताउंगा आपको अपनी इस रिपोप्ट के जरिए। जी हां दोस्तो हाल में देहरादून को दहला देने वाली एक नहीं कई घटनाए हम सब के सामने हैं। पुलिस की खूब किरकिरी हुई अब जो एक्शन हो रहा है उस पर कई तरह के सवाल भी आप सब आने वाले वक्त में जरूर देखेंगे। दोस्तो अपने डीजीपी के निर्देश पर अलर्ट मोड में आई दून पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए सोमवार सुबह से ही देहरादून जनपद के नगर और देहात क्षेत्र में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। पुलिस की अलग- अलग टीमों ने बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए कार्रवाई की। इसके साथ ही देहरादून एसएसपी ने आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये जिले में 20 चेकिंग प्वांइट निर्धारित किए हैं। दोस्तो अभियान के दौरान पुलिस ने 2,186 व्यक्तियों का सत्यापन किया। अनियमितता पाए जाने पर 191 व्यक्तियों का 83 पुलिस एक्ट में चालान किया। 19 लाख 10 हजार का जुर्माना वसूला गया। 28 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई। साथ ही पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए 55 व्यक्तियों का चालान कर 13,250 रुपये का जुर्माना गया है।
गौर इस बात पर भी करना कि आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर देहरादून जनपद में रहने वाले संदिग्ध और बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीजीपी के निर्देश अनुसार सोमवार से एक महीने का सघन सत्यापन अभियान ऑपरेशन क्रैक डाउन चलाया जा रहा है। दोस्तो अभियान के तहत SSP देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में पुलिस टीमें गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के क्रम में सोमवार से जनपद के नगर और देहात क्षेत्रों में सुबह से ही पुलिस की अलग अलग टीमों ने संदिग्धों की तलाश के लिए वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाते हुए उनकी तलाश की। दोस्तो इस अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में निवासरत 2,186 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की गई। इस दौरान अनियमितता पाए जाने और किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर पुलिस ने 191 व्यक्तियों के 83 पुलिस अधिनियम में चालान कर 19 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना किया। साथ ही संदिग्ध पाए गए 28 व्यक्तियों को थाने पर लाकर उनसे पूछताछ कर भौतिक सत्यापन किया गया। 55 व्यक्तियों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए 13,250 रुपये का जुर्माना वसूला गया. अब थोड़ा इन आकंड़ों पर गैर कीजिए दोस्तो अभियान के दौरान की गई कार्रवाई की डिटेल बता रहा हूं।
‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’
- सत्यापन किए गए व्यक्तियों की संख्या – 2,186
- 83 पुलिस एक्ट में किए गए चालान- 191
- 83 पुलिस एक्ट में जुर्माना – 19 लाख 10 हजार
- 81 पुलिस एक्ट में चालानों की संख्या- 55
- 81 पुलिस एक्ट में जुर्माना – 13,250 रुपये
- थाने पर लाए गए संदिग्ध व्यक्ति – 28
यहां दोस्तो देहरादून के नए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया है कि-डीजीपी के निर्देश पर जनपद के शहर और गांवों में सत्यापन अभियान चलाया गया गया। यह अभियान अगले एक महीने तक चलता रहेगा. इस दौरान संदिग्ध और बाहरी लोगों की तलाश की जाएगी। प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी, देहरादून- इसके साथ ही देहरादून पुलिस की कमान संभालते ही एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल एक्शन में दिखे। दून पुलिस कप्तान द्वारा पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाते हुए आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये जनपद में 20 चेकिंग प्वांइट निर्धारित किए गए। सभी चेकिंग प्वांइट्स पर नियमित रूप से सघन चेकिंग सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। दोस्तो, यह अभियान केवल शुरुआत है और देहरादून पुलिस ने साफ कर दिया है कि अब शहर और गांवों में कोई भी संदिग्ध या अनियमितता करने वाला बचने वाला नहीं। 20 चेकिंग प्वॉइंट, सघन सत्यापन और समयबद्ध कार्रवाई – यह सभी कदम यह दर्शाते हैं कि सुरक्षा अब सिर्फ कागज़ों में नहीं, बल्कि हर सड़क और मोहल्ले में नजर आएगी।आने वाले दिन इस अभियान की कड़ाई और असर हम सबको देखने को मिलेगा। और हाँ, याद रखिए – कानून के साथ पुलिस की यह सख्ती आम नागरिकों की सुरक्षा और भरोसे के लिए है। देहरादून के शहर और देहात, दोनों जगह अब सुरक्षा का नया चेहरा नजर आएगा – सतर्क, सघन और सशक्त