Dehradun robbery: पुलिस ने जारी की आरोपियों की तस्वीर, दो-दो लाख का ईनाम किया घोषित

Spread the love

उत्तराखंड के देहरादून में रिलायंस ज्वेलरी शोरूम डकैती Dehradun Jewellery Showroom Robbery Case मामले पर आरोपीयों को पकड़ने के लिए पुलिस हाथ पांव मार रही है। देहरादून पुलिस ने लूटकांड मामले में शामिल दो आरोपियों को चिन्हित किया है। जिनके ऊपर 2-2 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया है। वहीं, एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। वहीं बीते दिन पुलिस ने वैशाली में दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो इन आरोपियों को फंडिंग करते थे।

घटना में दून पुलिस द्वारा 2 आरोपियों प्रिंस कुमार पुत्र शिवनाथ सिंह, निवासी ग्राम पानापुर दिलावरपुर, थाना बिद्दूपुर जिला वैशाली बिहार और विक्रम कुशवाहा पुत्र राम प्रवेश सिंह निवासी ग्राम पानापुर, दिलावरपुर जिला वैशाली, बिहार को चिन्हित किया गया है, दोनों वांछित एक ही गांव के है। बीती 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर जहां एक तरफ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में पूरा पुलिस महकमा जुटा हुआ था तो वहीं दूसरी ओर इसी का फायदा उठाकर बिहार के कुख्यात गिरोह ने राजपुर रोड स्थित रिलायंस गोल्ड शोरूम में धावा बोल दिया। जहां दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर 5 बदमाशों ने करीब 14 करोड़ रुपए की सोना और हीरे के जेवरात लूट कर ले गए।