Khanpur की सियासी जंग! | Haridwar News | Umesh Kumar | Sonia Sharma | Uttarakhand News

Spread the love

जी हां दोस्तो आज बात एक बार फिर हरिद्वार के खानपुर की या ये कहूं कि खानपुर विधानसभा की यहां दोस्तो एक बार फिर सियासी पारा चरम पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। बयानबाज़ी अब खुली जुबानी जंग में बदलती दिख रही है। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की ओर से की गई टिप्पणी के बाद विधायक उमेश कुमार और उनकी पत्नी सोनिया शर्मा ने मोर्चा खोल दिया है। दोस्तो सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में सोनिया शर्मा ने आक्रामक अंदाज़ में चैंपियन को जवाब दिया, वहीं उमेश कुमार ने भी सीधा हमला बोलते हुए चेतावनी भरा रुख अपनाया है। खानपुर की यह सियासी टक्कर अब व्यक्तिगत आरोप–प्रत्यारोप में बदलती दिख रही है। आखिर इस बयान युद्ध का अगला पड़ाव क्या होगा? पूरी खबर मेरी इस रिपोर्ट के जरिए। दोस्तो वैसे तो Sonia Sharma यानि खानपुर के विधायक उमेश कुमार की पत्नि बहुत ही सरल स्वभाव की महिला हैं। अक्सर उनका तलख तेवर यूं ही कम दिखाई देता है, लेकिन दोस्तो खुले मंच से किसी महिला की ‘औकात’ पूछी जाए तो फिर रुख में थोड़ा बदलाव आना स्वभाविक है क्योंकि किसी भी महिला की औकात पूछना न सिर्फ़ असम्मानजनक है, बल्कि समाज के संस्कारों के भी खिलाफ है। ऐसी स्थिति में जवाब देना तो बनता ही है ना। वैसे फर्ज़ी चैंपियन सिर्फ मंचों पर ही बहादुर बनते हैं लेकिन ये मामला तब ज्यादा तूल पकता दिखाई दिया।

दोस्तो जब खानपुर के पूर्व विधायक कुवंर प्रणव चैपियन ने मौजूदा विधायक उमेश कुमार पर टिप्पणी करते करते उमेश कुमार की पत्नि सोनिया शर्मा पर भी टिप्पणी कर दी वो भी सवाल औकात का था। दोस्तो ये बयान है खानपुर के पूर्व विधायक का जिसने सोनिया शर्मा को मजबूर कर दिया जवाब देने के लिए और जब जवाब आया तो चौपियन के भी होश उड़ गए होंगे। दोस्तो खानपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रही सियासी बयानबाज़ी अब खुली जुबानी जंग में तब्दील हो चुकी है। सोनिया शर्मा जोकि उमेश कुमार की पत्नी हैं ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर प्रणव सिंह चैंपियन पर जमकर निशाना साधा है।वीडियो में सोनिया शर्मा बेहद आक्रामक और बेबाक अंदाज़ में नज़र आई। उन्होंने कहा कि खानपुर की जनता सब देख और समझ रही है। रही बात औकात की तो सुन लो चैपियन। दोस्तो हरिद्वार की सियासत में एक बार फिर तल्खी खुलकर सामने आ गई है। खानपुर से विधायक उमेश कुमार ने सोशल मीडिया पर तीखा बयान जारी कर भाजपा के बाहुबली नेता कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर सीधा हमला बोला था एक दिन पहले चैंपियन ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया तो उसके बाद सोनिया शर्मा ने भी बता दिया कि वो किस बैकग्रउंड से आती है।

दोस्तो चैपियन ने न सिर्फ उमेश कुमार, उनकी पत्नी पर भी टिप्पणी की थी। दोनों का जवाब सोनिया शर्मा ने अपने एक वीडियो के जरिए बखूब दे दिया। वहीं दोस्तो मामले में अब उमेश कुमार ने चैंपियन को सड़क पर उतरने की आमने-सामने जंग की चुनौती दी है। दोसतो इधर दोनों नेताओं के बीच इस तरह की बयानबाजी से पुलिस विभाग सतर्क हो गया है। वहीं दोस्तो विधायक उमेश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि वह अक्सर चुप रहने की कोशिश करते हैं ताकि क्षेत्र में तनाव न बढ़े, लेकिन उनकी चुप्पी को कमजोरी समझा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार को निशाना बनाते हुए अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। जानकारों का कहना है कि उमेश कुमार और कुंवर प्रणव चैंपियन के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता कोई नई बात नहीं है। दोनों के बीच पहले भी बयानबाजी और टकराव के कई मामले सामने आ चुके हैं। पिछले साल जनवरी में दोनों के बीच गोलियां चली थी। अब चैंपियन की महापंचायत के आह्वान ने यह विवाद फिर सुर्खियों में ला दिया है।

उमेश कुमार कहना है कि पत्नी को बीच में नहीं लाना था। फेसबुक पोस्ट में उमेश कुमार ने कहा कि ‘कल कहता है सोनिया शर्मा की औकात क्या, कौन सुनेगा अपनी पत्नी के लिए ऐसे शब्द? हमसे लड़ों परिवार को क्यों बीच में लाते हो। क्या हमने कभी इसके परिवार पर टिप्पणी की?’ उमेश कुमार ने कहा कि राजनीतिक लड़ाई व्यक्तिगत स्तर पर नहीं ले जानी चाहिए। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यदि उकसावे की राजनीति जारी रही तो वह जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगे। दोस्तो दोनों नेताओं के समर्थक सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। बयान के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज है। जानकारों का मानना है कि यह टकराव आने वाले समय में और बढ़ सकता है, खासकर यदि महापंचायत या सार्वजनिक मंचों पर आमना-सामना होता है। इधर दोस्तो स्थानीय प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। हाल के तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस सतर्क है क्योंकि दोस्तो बीजेपी के पूर्व विधायक के जरिए लगातर कुछ ऐसी टिप्पणीयां देखने को मिल ही हैं। जिसमें चैपिंयन ने उमेश कुमार के साथ उनकी की पत्नि सोनिया शर्मा को लेकर टिप्पणी की तो वहीं अब सोनिया शर्मा ने भी चैपनियन को आयना दिकाने का काम अपनी प्रतिक्रिया के जरिए किया आगे ये सियासी जंग कहां जा कर थमेगी ये तो वक्त बताएगा हां आगे चुनाव भी आ रहा है।