Harish Rawat के ब्राह्मण प्रेम को लेकर गर्मा गई सियासत ! | Uttarakhand News | Vinod Chamoli

Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ब्राह्मण प्रेम पर हंसते हुए विनोद चमोली ने कहा कि हरीश रावत ने कभी भी ब्राह्मणों को बढ़ने नहीं दिया। Harish Rawat’s statement about love for Brahmins उन्होंने कुछ उदाहरण देते हुए जब प्रदेश उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड बना तब सूबे के पहले मुख्यमंत्री कांग्रेस के एनडी तिवारी बने जो जाति से ब्राह्मण थे लेकिन नारायण दत्त तिवारी को हरीश रावत ने चैन से रहने नहीं दिया, पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी को अपने कार्यकाल को पूरा करने के लिए 150 लाल बत्तियां को बांटना पड़ा विवेकाधिन कोष का इस्तेमाल करना पड़ा जमीनों को कौड़ियों के भाव लीज पर देना पड़ा। और ये सभी करवाने वाले हरीश रावत थे। वही प्रदेश को दूसरा ब्राह्मण मुख्यमंत्री कांग्रेस ने विजय बहुगुणा के रूप में दिया वहीं हरीश रावत ने विजय बहुगुणा को इतना परेशान किया कि उन्हें कांग्रेस ही छोड़ना पड़ गया आगे उन्होंने कहा कि हरीश रावत के ही कारण ब्राह्मणों का प्रेम कांग्रेस से टूटा है।