राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज भगवान बद्री-विशाल के दर्शन किए। President Draupadi Murmu visited Badri-Vishal उन्होंने यहां भगवान बदरीनाथ की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। बद्रीनाथ आर्मी हेलीपैड में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और श्री बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने राष्ट्रपति की अगवानी की। राष्ट्रपति ने बुधवार सुबह 11 बजे भगवान श्री बद्री विशाल के दर्शन किए। उनके साथ प्रदेश के राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रपति को स्मृति चिह्न, भोजपत्र में लिखी भगवान बद्री विशाल की आरती भी भेंट की। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने राष्ट्रपति को भगवान बद्री विशाल का प्रसाद भेंट किया।