उत्तराखंड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन, गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया स्वागत

Spread the love

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया |  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को उत्तराखंड में अपने प्रथम दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंची हैं | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूअपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान प्रदेश सरकार की दो योजनाओं का लोकार्पण व एक योजना का शिलान्यास करेंगी। साथ ही उनका केंद्र सरकार की प्रदेश में शुरू की गई तीन योजनाओं के लोकार्पण का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। राष्ट्रपति मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी और दून विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों भी शामिल होंगी। इस अवसर पर  उपस्थित  कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव  डॉ एस एस संधू , पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, कमिश्नर गढ़वाल सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया | गौरतबल है कि राष्ट्रपति