तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ये रहेगा पूरा कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आठ नवंबर को उत्तराखंड आने की संभावना है। उन्हें श्रीनगर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में आने का निमंत्रण दिया गया है।

Share

उत्तराखंड में नवंबर माह में केंद्रीय नेताओं के दौरे जारी रहेंगे। अगले महीने दीपावली मनाने के लिए प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम आएंगे। ऐसी चर्चाओं ने उत्तराखंड में जोर पकड़ा हुआ है। President Draupadi Murmu Uttarakhand visit वहीं उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि हो सकती हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आठ नवंबर को उत्तराखंड आने की संभावना है। उन्हें श्रीनगर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में आने का निमंत्रण दिया गया है। माना जा रहा कि राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में जब भाग लेने आएंगी तो इस दौरान वह राज्य स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करेंगे। शासन-प्रशासन राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों में जुट गया है। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति के दौरे को लेकर समीक्षा की। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव प्रमोद मिश्रा ने हाल ही में केदारनाथ का दौरा किया था। इस दौरे को देखते हुए माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री दीपावली पर केदारनाथ धाम आएंगे।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नवंबर महीने में दिवाली के आसपास बाबा केदार के दर्शन करने आ सकते हैं। उनके उत्तराखंड आने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव प्रमोद मिश्रा के हाल ही किए गए केदारनाथ दौरे के बाद इन चर्चाओं ने जोर पकड़ा है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नवंबर माह में दीपावली के अवसर पर बाबा केदार के दर्शन के लिए आ सकते हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले तक यह कहा जा रहा था कि 15 नवंबर को बाबा केदारनाथ के कपाट बंद हो रहे हैं। कपाट बंद होने के अवसर पर प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम आ सकते हैं लेकिन अब चर्चाएं हैं कि वे दीपोत्सव मनाने के लिए केदारपुरी आएंगे। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव प्रमोद मिश्रा ने हाल ही में केदारनाथ का दौरा किया था। इस दौरे को देखते हुए माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री दीपावली पर केदारनाथ धाम आएंगे।