राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगी, एक क्लिक में जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Share

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार से तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंच रही हैं। अपने प्रवास के दौरान वे राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन में रहेंगी और शुक्रवार को वहीं अपना जन्मदिन भी मनाएंगी। President Draupadi Murmu Uttarakhand visit राष्ट्रपति के दौरे के दौरान राष्ट्रपति निकेतन में विभिन्न सांस्कृतिक व सामाजिक आयोजनों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही वे निकेतन परिसर में एक अत्याधुनिक पार्क की आधारशिला भी रखेंगी। यह पार्क प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित किया जाएगा। 19 से 21 जून तक देहरादून में रहेंगी। 19 जून को राष्ट्रपति एक एम्फीथियेटर का उद्घाटन करेंगी।

20 जून को राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना को आम जनता के लिए खोले जाने से संबंधित समारोह में भाग लेंगीन खास बात यह है कि 20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन भी है। जन्मदिन के मौके पर वह राष्ट्रपति आशियाना को आम जनता के लिए खोलेंगी। वह राष्ट्रपति तपोवन का उद्घाटन और राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास भी करेंगी। 20 जून को राष्ट्रपति राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान का भी दौरा करेंगी। इसी दिन वह राजभवन नैनीताल के 125 वर्ष पूरे होने पर एक डाक टिकट जारी करेंगी। 21 जून को वह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देहरादून योग दिवस के कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।