राजधानी देहरादून में देह व्यापार के गंदे खेल का भंडाफोड़ हुआ है। मौके पर पुलिस को 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। Dehradun Prostitution Case इसमें तीन महिला और दो पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है। एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और शहर कोतवाली पुलिस की देर रात हुई छापेमारी में इस धंधे का पता चला है। गिफ्तार लोग बिहार और पश्चिम बंगाल के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि संचालक द्वारा गेस्ट हाउस को लीज पर लेकर अनैतिक देह व्यापार चलाया जा रहा था। साथ ही मौके से पुलिस को नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों में 2 पुरुष और 3 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली। पुलिस टीम को जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। मौके से पुलिस टीम ने होटल के मैनेजर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना कोतवाली में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि होटल के मैनेजर द्वारा बताया गया कि गेस्ट हाउस को एक व्यक्ति द्वारा चमोली द्वारा लीज पर लिया गया है। गेस्ट हाउस में बाहरी राज्यों की रहने वाली उनकी परिचित महिलाओं द्वारा अनैतिक देह व्यापार किया जाता है।