Haldwani छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी! Galla Mandi | Double Murder Case | Uttarakhand News

Spread the love

जी हां दोस्तो एक प्रेम की कहानी का अंत इस कदर होगा शायद उस प्रेमी जोड़े को कभी अंदाजा भी नहीं रहा होगा छेड़छाड़ का विरोध और फिर ऐसा खूनी अंजाम जिसने हर किसी को सन्न कर दिया। एक मामूली सी बहस देखते ही देखते हिंसा में बदली नशे में धुत दोस्तों ने ही सारी हदें पार कर डालीं और एक प्रेमी जोड़े की जिंदगी बेरहमी से छीन ली। Haldwani Double Murder Case दोस्तो आखिर उस रात ऐसा क्या हुआ कि विरोध की आवाज गोलियों और वार में दबा दी गई? क्या नशा, गुस्सा और विकृत मानसिकता ने मिलकर दो मासूम जिंदगियों को खत्म कर दिया?मै आपको बताउंगा उस दोहरे हत्याकांड की पूरी कहानी जहां छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी। जी हां दोस्तो एक नहीं चार चार ये वो दरिंदें हैं, जिन्होंने हाल्द्वानी में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। मै आपको पूरी खबर और इनकी करतूत बताउं उससे पहले आप जहां इन वैहसी दरिंदों के बारे में जान लीजिए 1.गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर (25) पुत्र स्व. उमेश सिंह, निवासी वसुंधरा कॉलोनी, बरेली रोड धानमिल, हल्द्वानी 2.सौरभ भट्ट उर्फ भटिया (20) पुत्र विनोद चन्द्र भट्ट, निवासी तीनपानी खन्ना फार्म डी-क्लास, बरेली रोड, हल्द्वानी 3.दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव (20) पुत्र स्व. नन्हू लाल शर्मा, निवासी वसुंधरा कॉलोनी, बरेली रोड धानमिल, हल्द्वानी 4.दीपेश लटवाल उर्फ राज (25) पुत्र बहादुर सिंह लटवाल, निवासी उत्तरांचल विहार, बड़ी मुखानी, पीलीकोठी, हल्द्वानी

दोस्तो हल्द्वानी की गल्ला मंडी के खौफनाक दोहरे हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने महज 24 घंटे कर दिया है। गुरूवार सुबह सामने आई इस खौफनाक वारदात से हल्द्वानी सहित समूचा प्रदेश दहल गया था। बताया गया है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर चार युवकों ने अपने ही साथ बैठे प्रेमी युगल की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। गुरुवार सुबह मंडी परिसर में खून से सने शव मिलने के बाद शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। दोस्तो मामले का खुलासा करते हुए एस‌एसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब पौने आठ बजे मंडी परिसर में युवक-युवती के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच शुरू की। पास में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान 31 वर्षीय शुभम टम्टा निवासी अल्मोड़ा और 19 वर्षीय लक्ष्मी पोखरिया निवासी नैनीताल के रूप में हुई। दोनों हल्द्वानी में किराये के कमरे में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोस्तो जांच में सामने आया कि बुधवार शाम शुभम और लक्ष्मी अपने चार दोस्तो—गौरव नेगी उर्फ अक्कू , दीपेश लटवाल , सौरभ भट्ट और दीपू शर्मा —के साथ मंडी परिसर के सुनसान हिस्से में शराब पीने पहुंचे थे। देर रात तक चले दौर के बीच कहासुनी बढ़ी। आरोप है कि एक युवक ने लक्ष्मी से अभद्रता की, जिसका शुभम ने विरोध किया। बात हाथापाई तक पहुंची और चारों ने मिलकर शुभम पर पत्थरों से वार कर दिए। दोस्तो पुलिस के अनुसार, शुभम के गिरते ही लक्ष्मी चीखती रही और उसे छोड़ देने की गुहार लगाती रही। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्हें डर था कि लक्ष्मी गवाह बन जाएगी, इसलिए उसे भी मार डाला। दोनों की सांसें थमने तक पत्थरों से हमला किया गया।

दोस्तो हत्या के बाद चारों आरोपी दोनों के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। खून से सने कपड़े बदलकर अलग-अलग घर चले गए। घटनास्थल के पास लगे कुछ कैमरे खराब मिले, लेकिन दूरस्थ कैमरों में आरोपियों की गतिविधियां दर्ज हो गईं। पुलिस ने छह टीमें गठित कर संदिग्धों को हिरासत में लिया। सख्त पूछताछ में उन्होंने अपराध कबूल लिया। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी गौरव नेगी पहले से आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है। उस पर मारपीट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं और उसे गैंगस्टर घोषित किया जा चुका है। अन्य आरोपी भी विभिन्न मामलों में पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज बताए गए हैं। इधर दोस्तो लक्ष्मी एमबीपीजी कॉलेज की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पढ़ाई में होनहार रही लक्ष्मी ने गांव के स्कूल से पढ़ाई कर दसवीं में 90 और 12वीं में 88 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इसीलिए बीएससी में दाखिल लिया था। पुलिस के अनुसार, युवती शहर में पढ़ने आई तो गलत संगत में पड़ी गई। जिस कारण सेकंड सेमेस्टर में उसके 50 फीसदी अंक थे। एक विषय में बैक थी। हाल ही में सेमेस्टर परीक्षा दी थी। उधर एक एक सवाल जो शोर कर रहा है वो ये कि वारदात ने मंडी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। व्यापारियों का कहना है कि शाम ढलते ही परिसर में असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ जाती है और गश्त न के बराबर रहती है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए एसपी क्राइम और एसपी सिटी के नेतृत्व में छह टीमें लगाई गई थीं। उन्होंने मंडी क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं और मंडी प्रशासन के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने की बात कही है। पुलिस के अनुसार, शराब और चरस के नशे में उपजा मामूली विवाद इस हद तक पहुंच गया कि दो युवाओं की जान चली गई। एक ने विरोध किया, दूसरी ने इंसाफ की उम्मीद में गुहार लगाई—लेकिन नशे में धुत हाथों ने दोनों को खामोश कर दिया।