पुष्कर सिंह धामी का दावा — बंगाल में बदलाव की लहर, बनेगी डबल इंजन की सरकार | Uttarakhand News

Spread the love

हालही में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा का प्रचार प्रसार कर लौटे प्रदेश मुख्यमंत्री धामी ने बंगाल में भाजपा की जीत निश्चित होने का दावा किया है। Assembly elections in West Bengal मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि बंगाल की जनता में परिवर्तन की लहर देखी गई है जिसके चलते वहां की जनता सरकार बदलना चाहती है। उन्होंने कहा कि TMC द्वारा बंगाल की जनता के बीच डर का माहौल बनाया गया है, जिसके चलते जनता निराश है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा जहाँ भी चुनाव होते हैं वहां भाजपा ही विजय होती आई है और इसी प्रकार इस बार बंगाल की जनता का आकर्षण डबल इंजन की सरकार की तरफ है जिससे कहा जा सकता है की बंगाल में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है।