जी हां दोस्तो एक सवाल के साथ आया हूं वो ये कि हाल में पूरे देश में पहचान बनाने वाले कोटद्वार के मोहम्मद दीपक यानि दीपक कुमार क्या कोई सियासी प्लान बना चुके हैं। Mohammad Deepak Met Rahul Gandhi क्या वो अब जिम से निकल कर सियासी अखाड़े में दाव पेंच आजमाने वाले हैं ये मै क्यों कह रहा हूं ये मै सवाल क्यों करने लगा हूं बताउगा आपको अपनी इस रिपोर्ट के जरिए पूरी खबर, क्योंकि दोस्तो कुछ तस्वीरें ऐसी आई हैं जो बहुत संकेत दे रही हैं। दोस्तो कोटद्वार का मोहम्मद दीपक तो आपको याद होगा ना या भूल गए वो कोटद्वार का बाबा नाम की दुकान विवाद जहां निकाला मोहम्मद दीपक। मोहम्मद दीपक की एक बार फिर चर्चा फिर इस लिए क्योंकि कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड के ‘मोहम्मद दीपक’ से मुलाकात की है। कांग्रेस ने इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- दीपक ‘मोहब्बत की दुकान’ के योद्धा हैं- पूरे देश को इन पर गर्व है। बताउंगा क्या राहुल गांधी का अगला प्लान मोहम्मद दीपक को लेकर और दीपक आगे क्या करने जा रहे हैं। दोस्तो कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड वाले दीपक कुमार से मुलाकात की है। राहुल गांधी से मिलने के बाद कोटद्वार के दीपक ने कहते हैं कि राहुल गांधी ने मुझे मिलने के लिए बुलाया था। उन्होंने मेरे परिवार से बात की और मुझे समझाया कि डरने की कोई जरूरत नहीं, आपने कोई गलत काम नहीं किया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ये भी कहा कि वे कोटद्वार आकर मुझसे मिलेंगे और मेरे जिम की मेंबरशिप लेंगे। दोस्तो उत्तराखंड में मुस्लिम दुकानदार की मदद करने के बाद ‘मोहम्मद दीपक’ नाम से चर्चा में आए जिम संचालक दीपक कुमार ने राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की है। ‘10 जनपथ’ पर ये मुलाकात हुई इस मुलाकात में कांग्रेस नेता वैभव वालिया, दीपक के दोस्त विजय रावत और कुछ अन्य लोग मौजूद थे। राहुल गांधी ने दीपक की मुलाकात सोनिया गांधी से भी करवाई और उनकी पत्नी से फोन पर बात भी की।
दोस्तो कांग्रेस ने अपने एक्स पर लिखा उत्तराखंड के ‘मोहम्मद दीपक’ से मुलाकात की। मोहम्मद दीपक ने एकता, भाईचारे और हिम्मत की वो मिसाल पेश की है- जो देश के हर युवा को अन्याय और नफरत के खिलाफ लड़ने का हौसला देगा। दीपक ‘मोहब्बत की दुकान’ के योद्धा हैं- पूरे देश को इन पर गर्व है। लेकिन दोस्तो इस तस्वीर के मायने बड़े लगते हैं क्योंकि एक तरफ कोटद्वार में शुरू बाबा दुकान का शोर। दीपक कुमार से मोहम्मद दीपक तक पहुंचा तो अब दीपक सीधे तौर ये कहते हैं कि वो किसी से डरने वाले नहीं वो बजरंग बली के भक्त हैं। दोस्तो वैसे तब से लेकर अब तक ना जाने दीपक की जिंदगी में कितना बदलाव आया हो लेकिन दीपक की हिम्मत उनके ये बयान बताते रहे हैं। दोस्तो बीते 26 जनवरी को उत्तराखंड के कोटद्वार में कपड़ों की दुकान ‘बाबा’ का नाम बदलने के लिए दुकान मालिक वकील अहमद पर दबाव बनाने को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता दुकान के बाहर जमा हो गए थे। इसी दौरान अहमद के बेटे मोहम्मद शोएब के मित्र और 42 वर्षीय जिम मालिक दीपक कुमार ने बजरंग दल के इस रवैये का विरोध किया और कार्यकर्ताओं को वहां से हटने पर मजबूर कर दिया। इस कदम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर दीपक को ‘भारत का हीरो’ बताया था। अब मुलाकात की तो यानि कुछ बड़ा होने जा रहा है बड़ा होने की बात मै इस लिए कह सकता हूं क्योंकि आपने देखा होगा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा निकाली थी। इस दौरान राहुल गांधी ने मोहब्बत की दुकान का जिक्र किया था लेकिन यहां दोस्तो राहुल गाधी कि यात्रा तो खत्म हो गई लेकिन अब राहुल गाधी के रास्ते पर निकल रहे हैं कोटद्वार के दीपक कुमार या कहूं मोहम्मद दीपक। तो दीपक इंसानिय जोड़ों यात्रा निकाल रहे हैं दीपक कुमार।
दोस्तो दीपक लोगों से पूछ रहे हैं इस यात्रा को लेकर राय मांग रहे हैं। वैसे राहूल गांधी ने नाम दिया था यात्रा को भारत जोड़ों और दीपक ने नाम दिया इंसानियत जोड़ों यात्रा क्या दीपक को ये यात्रा निकालनी चाहिए आप भी कमेंट के जरिए बताईयेगा। इसके अलावा दोस्तो वैसे जब से कोद्वार में बाबा नाम का विवाद हुआ तब से लेकर दीपक कापी फेमस हुए हैं। देश में उनके फ्लोवरस की संख्या में भारी उछाल देखने को मिला जिससे अब दीपक हर बात सोशल मीडिया के माध्यम तक पहुंचा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एक और सवाल जो मेने शुरुआत में किया था वो था कि क्या दीपक आगामी चुनावी जंग में आपको लड़ते हुए दिखाएंगे क्या ये इसलिए दोस्तो कई लोग इस बात को बल दे रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में दीपक कांग्रेस के टीकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। वैसे बीजेपी वाले तो पहले से दीपक की कांग्रेस से नजदीकी बात करते आए हैं, लेकिन अब राहूल गांधी की मामले में एंट्री होना और दीपक से नजदीकी बहुत कुछ कहती है। आप अपनी राय के जरिए ये जरूर बता सकते हैं कि आगे क्या ट्विस्ट आएगा।