उत्तराखंड में पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट, मैदानी इलाकों जारी रहेगा गर्मी का सिलसिला

Spread the love

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश होने की संभावना है जिससे पहाड़ों में मौसम सुहावना बना रहेगा। जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। Rain alert in Uttarakhand मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होगी। इन क्षेत्रों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले जगह पर बर्फबारी होने की भी संभावना है सिस्टम जबकि मैदान क्षेत्र में मौसम शुष्क बना रहेगा जिससे तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। राजधानी देहरादून में ठीक-ठाक गर्मी पड़ रही है। यहां का अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 19°C है. पहाड़ों की रानी मसूरी का अधिकतम तापमान 19°C और न्यूनतम तापमान 8°C है।

धर्मनगरी हरिद्वार में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 21°C है। तापमान के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो मसूरी का जो अधिकतम तापमान है, देहरादून का वो न्यूनतम तापमान है। देहरादून और हरिद्वार के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है, लेकिन यहां ठंड से बुरा हाल है। हालात ये हैं कि अभी भी चारों धामों में न्यूनतम तापमान माइनस में है। बदरीनाथ धाम का अधिकतम तापमान 4°C है तो न्यूनतम तापमान -2°C पर कंपकंपी छुड़ा रहा है. केदारनाथ धाम का भी यही हाल है। यहां अधिकतम तापमान 5°C तो न्यूनतम तापमान -4°C है। गंगोत्री धाम का अधिकतम तापमान 8°C और न्यूनतम तापमान -1°C है।