उत्तराखंड में बारिश से लौटी ठंड, बारिश और बर्फबारी का अंदेशा, रहिए सतर्क

Spread the love

बीते दिनों उत्तराखंड के कई हिल स्टेशनों में बारिश और बर्फबारी हुई। जिसके बाद हिल स्टेशनों में खूबसूरत नजारा बना हुआ है। सैलानी जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं और यहां स्वर्ग जैसी अनुभूति मिल रही है। Uttarakhand Weather Forecast भारी बर्फबारी के बाद हिल स्टेशन बर्फ की चादर से ढ़क गई है और पहाड़ियां चांदी सी चमक रही हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने पर दिन में धूप खिल रही है और लोग गुनगुनी धूप का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं दिन ढलने के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा. विशेष रूप से राज्य के पांच पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ पर इसका प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा। इन जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. साथ ही 2800 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी का पूर्वानुमान है। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ और मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर आपको ताजा बर्फबारी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अन्य पहाड़ी इलाकों या जिलों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। राज्य के पहाड़ी क्षेत्र में तापमान में गिरावट आएगी और ठिठुरन भी बनी रहेगी।