उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी और आंधी की चेतावनी, देखें मौसम का पूर्वानुमान

Spread the love

नए महीने अप्रैल की शुरुआत भी बारिश से ही होगी। उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से लगातार बादल मंडरा रहे हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बौछारें भी पड़ रही हैं। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी है। खराब मौसम का दौरा मार्च महीने के आखिरी दिन यानी 31 मार्च मंगलवार को भी रहने वाला है। बीते 7 मार्च से उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी जिलों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली चमकने का सिलसिला चल रहा है। मार्च 2026 की विदाई इसी खराब मौसम के साथ होगी, लेकिन अप्रैल का महीना शुरू होते ही उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ना शुरू हो जाएगा।

31 अप्रैल को राज्य के पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है। 3300 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ गिरेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 31 मार्च को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अप्रैल महीने की शुरुआत भी बारिश से होगी हालांकि पहली अप्रैल को राज्य के कुछ पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी होगी। मौसम विभाग ने आज 3 अप्रैल तक का वेदर अलर्ट जारी कर दिया है। इस अलर्ट के अनुसार अगले तीन दिन यानी 29, 30 और 31 मार्च को उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश का अनुमान है। इस दौरान पहाड़ी जिलों में 3300 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी होगी।