Rajpal Walia arrested: पुष्पांजलि बिल्डर का डायरेक्टर राजपाल वालिया गिरफ्तार (Director Rajpal Walia arrested) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने वांटेड राजपाल वालिया को नैनीताल से गिरफ्तार किया है। इस मामले में ईडी वालिया की पत्नी शैफाली को मेरठ से गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि, मुख्य आरोपी दीपक मित्तल और और उसकी पत्नी राखी मित्तल फरार हैं। पुष्पांजलि रियलम्स एंड इंफ्राटेक लिमिटेड (Pushpanjali Realms & Infratech Limited) पर सैकड़ों करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है। एसआईटी पहले ही पुष्पांजलि डेवलपर्स और उनके सहयोगियों के अलग अलग बैंकों के 41 खाते फ्रीज करवा चुकी है। बताया जा रहा है कि इन खातों में साल 2016 से साल 2023 तक यानी करीब 8 साल के अंदर 205 करोड़ रुपए से ज्यादा का लेनदेन हुआ था।
वर्ष 2020 में मुजफ्फरनगर और देहरादून के कई लोगों ने पुष्पांजलि रियलम्स पर धोखाधड़ी के आरोप (Fraud allegations against Pushpanjali Realms) लगाए थे। इस मामले में पुलिस ने शुरूआत में डालनवाला थाने में पुष्पांजलि के मालिक दीपक मित्तल, पत्नी राखी मित्तल, डायरेक्टर राजपाल वालिया आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दीपक मित्तल और उसकी पत्नी राखी मित्तल अभी भी फरार चल रहे हैं बता दें कि कई लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी करने के मामलों में पुष्पांजलि प्रोजेक्ट के डायरेक्टर दीपक मित्तल, राखी मित्तलऔर राजपाल वालिया के खिलाफ राजपुर और डालनवाला वाला पर 10 मुकदमे दर्ज हैं।दो दिन पहले डालनवाला पुलिस ने दीपक मित्तल के पिता अश्विनी मित्तल को गैंगस्टर एक्ट में हरिद्वार से गिरफ्तार किया था। साथ ही पिछले महीने दीपक मित्तल और उसकी पत्नी राखी मित्तल पर 50-50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।