Chardham Yatra 2026 के लिए पंजीकरण शुरू, 19 अप्रैल से खुलेंगे कपाट | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए जाएंगे। फिलहाल ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के लिए गाइडलाइंस और लिंक जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही टोल फ्री नंबर की सेवा भी सुगम यात्रा संचालन के लिए प्रारंभ की गई है। पर्यटन विभाग की ओर से चार धाम यात्रा रजिस्ट्रशन के लिए सारी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार सुबह 7:00 से पंजीकरण वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकरण शुरू हो गए हैं। चार धाम यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले यानी 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। पहले से भीड़ न हो, इसको लेकर इंतजामों को दुरुस्त किया गया है।