जोशीमठ संकट से बेघर लोगों के लिए राहत भरी खबर! अगले आदेशों तक नहीं लिया जाएगा लोन का पैसा

Spread the love

देहरादून: धामी सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने जोशीमठ आपदा को देखते हुए प्रभावितों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने अगले आदेशों तक जोशीमठ प्रभावितों से ऋण कि किश्त नहीं लेने के साथ ही अधिकारियों को कई आदेश दिए है। देहरादून के UKCDP सभागार में सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत की अध्यक्षता में कई एजेण्डा बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक हुई । बैठक में सहकारिता विभाग के स्टाफिंग पैटर्न की अद्यतन स्थिति की समीक्षा के साथ ही सहकारी समितियों में स्टाफिंग पैटर्न की अद्यतन स्थिति पर भी समीक्षा हुई।

इसके साथ ही जोशीमठ के आपदा पीड़ितों को लेकर बड़ा फैसला हुआ। मंत्री रावत ने निर्देश दिए कि जोशीमठ प्रभावितों में अगर किसी ने भी सहकारिता बैंक से ऋण लिया हैं तो अगले आदेशों तक उनसे ऋण कि किश्त नहीं ली जाएगी। ज़ब उनकी स्थिति ठीक हो जाएगी तब लोन का पैसा लिया जाएगा। मुख्य रूप से बैठक में सहकारिता विभाग की वित्तीय और भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही समितियों के One time Settlement की भी समीक्षा हुई। वहीं सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि बैठक में यह निर्णय हुआ है कि प्रदेश के 1200 स्थानों पर किसानों के साथ वित्तीय जन जागरूकता गोष्ठियां की जाएंगी।