ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत शिवाजी नगर गली न0-11 में किराये पर रह रही एक महिला प्रीति की अभियुक्त द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त सुरेश गुप्ता को छुटमलपुर सहारनपुर, उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया गया। Rishikesh Murder Accused Arrest आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार लोकेशन बदल रहा था, लेकिन पुलिस से नहीं बच सका। जिसे अब पुलिस कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। साथ ही पुलिस उससे हत्या की असली वजह के बारे में जानकारी जुटा रही है। हालांकि, अभी तक प्रेम प्रसंग का ही मामला सामने आया है। बता दें कि शिवाजी नगर में एक कमरे से गोली चलने की आवाज आई थी। गोली चलने की आवाज सुनते ही लोग घटनास्थल की ओर दौड़ गए थे। जब लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर मौके से भागते दिखे। जबकि, घर के अंदर एक महिला फर्श पर लहूलुहान पड़ी हुई थी, जिसे लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर, सूचना मिलते ही ऋषिकेश कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। साथ महिला के शव को कब्जे में लिया। महिला की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज वारदात ने कानून व्यवस्था और पुलिसिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला के पिता बच्चन सिंह रावत का आरोप है कि सुरेश गुप्ता आए दिन उन्हें धमकाता रहता था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एम्स चौकी पर तहरीर भी दी थी, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया।