Rishikesh ‘हमारी वजह से इनकी रोज़ी-रोटी चलती है’| Viral Video | Alcohol Incident | Uttarakhand News

Spread the love

जी हां दोस्तो हमारी वजह से इनकी रोज-रोटी चलती हैं, ये कहना उत्तराखंड के ऋषिकेश में तीर्थाटन करने वाई एक शराबी बाहरी महिला का देवभूमि उत्तराखंड में हरियाणा की एक महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है। दारू पीने से रोकने पर महिला ने जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं, उसने ये तक कह दिया—‘हमारी वजह से ही इनकी रोज़ी-रोटी चलती है’।आखिर क्या है पूरा मामला और क्यों हुआ इतना बवाल। दोस्तो आज का ऋषिकेश वो तीर्थस्थल नहीं है, जो हुआ करता था। सबसे ज्यादा गंद मचाया है बाहर से आने वाले शराबी बवाली पर्यटकों ने वैसे तो हमारे उत्तराखंड की पहचान दगड़ियो अतिथिदेवो भवह वाली है। यहां हर किसी का एक सा सममान होता है, सब को बराबर समझ कर बाहर से आने वालों को अपना ही समझा जाता है, लेकिन हाल के दिनों में दोस्तो ऋषिकेश से ऐसी एसी तस्वीरें सामने आई हैं कि मै ना ही खुला उन तस्वीरों को दिखा सकताहूं और ना ही कई लोगों की बातें तक मै आपको सुना नहीं सकता लेकिन ये बदलाव आया क्यों, कौन है इसके लिए जिम्मेदार।

दोस्तो ये हाल है आज की देवभूमि का दोस्तो कभी यही पवित्र नगरी लोगों के लिए शांति, सुकून और आत्मिक अनुभव का केंद्र हुआ करती थी, जहां हर कोई मन की शांति की तलाश में आता था, लेकिन अब वही ऋषिकेश अक्सर विवादों और झगड़ों की खबरों से चर्चा में रहने लगा है, जहां आए दिन लड़ाई-झगड़ों के वीडियो सामने आते रहते हैं। मै आपको इस महिला के बारे में बताउं और इस बवाल की जड़ में जाऊं लेकिन उससे पहले एक और ताजा तस्वीर दिखाना चाहता हूं। ये तस्वीर भी बहुत कुछ कहती है..लेकिन गंगा की इस पावन धरा में ये हो क्या रहा है। दोस्तो बाहरी लोगों का आना और यहां आकर बवाल करना आम सा हो गया..और इसका नुकासान हमारी देवभूमि वाली छबी को हो रहा है क्यों ऐसा नहीं हो रहा है जब आप ऐसी अर्धनग्न तस्वीरों को गंगा के कीनारे पर देखेंगे वो भी शराब और नशे टल्ली लोग। जी हां दोस्तो भाहरी लोगों को हमने अपनी आर्थिकी को मजबूत करने के लिए अपने घर में आमत्रित किया ताकि वो सुकुन शांति का अनुभव ले पाएं जो कहीं और खोजने पर भी नहीं मिलेगा तो इन लोगों ने गंगा के तट को गोवा वाला बीच समझ लिया और तस्वीरें शर्मचार करती हैं। उत्तराखंड को दोस्तो इन सब तस्वीरों को देखकर आकलन कीडिएगा ये सब कैसे हो रहा है क्यों हो रहा हैं, लेकिन जो तस्वीरे मेने शुरूआत में दिखाई उसकीबात करता हूं।

दोस्तो सुना आपने ऋषिकेश के नीलकंठ मार्ग पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब पुलिस चेकिंग के दौरान हरियाणा से आए पर्यटकों और पुलिस के बीच तीखी बहस हो गई। यह घटना पौड़ी गढ़वाल जिले के फूलचट्टी क्षेत्र के पास की बताई जा रही है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रोका, जिसमें बैठे कुछ लोग कथित रूप से शराब पी रहे थे। पुलिस द्वारा रोकने और पूछताछ करने पर कार में मौजूद एक महिला अचानक आक्रामक हो गई और पुलिसकर्मियों से उलझने लगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पुलिस पर झूठे आरोप लगाने और फंसाने की बात कहती हुई नजर आ रही है। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब महिला दो पुलिसकर्मियों पर हावी होती दिखी। दोसतो घटना के दौरान मौके पर मौजूद राफ्टिंग गाइड्स ने महिला के व्यवहार का विरोध किया और पुलिस का समर्थन किया। इसके बाद कार में मौजूद अन्य लोगों ने महिला को शांत कर कार में बैठाया।

वीडियो में यह भी देखा गया कि महिला ने राफ्टिंग गाइड्स के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। लक्ष्मण झूला पुलिस ने इस मामले पर स्पष्ट किया कि यह घटना उनके क्षेत्र की नहीं है। यह विवाद नीलकंठ मार्ग के फूलचट्टी इलाके में हुआ, जो पौड़ी जिले में आता है। घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग पुलिस के समर्थन में हैं, तो कुछ पर्यटकों के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं। दोस्तो भारत में सार्वजनिक स्थानों या वाहन में शराब पीना कई राज्यों में नियमों के खिलाफ है और इस पर कार्रवाई हो सकती है। ऋषिकेश के नीलकंठ मार्ग पर हुई यह घटना एक बार फिर पर्यटकों के व्यवहार और कानून के पालन पर सवाल खड़े करती है। तो दोस्तों, ऋषिकेश से सामने आई ये तस्वीरें कई बड़े सवाल खड़े करती हैं।देवभूमि की मर्यादा और उसकी पहचान को आखिर कौन बिगाड़ रहा है?पर्यटन जरूरी है, लेकिन नियमों और संस्कृति का सम्मान उससे भी ज्यादा जरूरी है।अब जरूरत है सख्ती की, जागरूकता की और जिम्मेदारी की—चाहे वो स्थानीय हो या बाहरी।आप क्या सोचते हैं इस पूरे मामले पर, हमें जरूर बताइए।