दोस्तों, उत्तराखंड की राजनीति में सियासी गर्मी बढ़ती ही जा रही है। कांग्रेस की बड़ी महिला नेता ने राज्य सरकार पर सीधे-सीधे गंभीर आरोप लगाते हुए कह दिया कि सरकार हर क्षेत्र में फेल। क्या कांग्रेस की अंदरूनी हलचल को छिपाने की कोशिस में दिल्ली से आए कांग्रेस हाईकमान के दूत ने उत्तराखंड सरकार को चारों खाने चीत कर दिया। क्या में उठे बंवडर को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शांत करने में कामयाब हो गई। अगर हो गई तो मंचीय तस्वीर में एक कांग्रेस का दिग्गज क्यों नहीं दिखाई दिया। दोस्तो जैसा की उत्तराखंड कांग्रेस की मौजूदा स्थिति किसी से छिपी नहीं है, लेकिन कांग्रेस अपने कुनबे को छोड़ विपक्षी सरकार पर टूट पड़ी है। दोस्तो उत्तराखंड कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष के बीच पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पांच दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं. रुद्रपुर में उनके स्वागत ने शक्ति प्रदर्शन का रूप ले लिया, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकता और अनुशासन का संदेश दिया। तस्वीर तो देखते बन रही थी लेकिन इस तस्वीर के बीच मे एक सवाल भी था। उसको करुं उससे पहले बात कांग्रेस की करता हूं दोस्तो उत्तराखंड कांग्रेस में हाल ही में शामिल हुए बाहरी नेताओं को लेकर बढ़ते असंतोष और संगठनात्मक चुनौतियों के बीच पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पांच दिवसीय दौरे पर राज्य पहुंचीं. उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य संगठन के भीतर चल रहे मतभेदों को समाप्त करना, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरना और आगामी चुनावों से पहले पार्टी को मजबूत आधार देना है।
दोस्तो दौरे के पहले दिन रुद्रपुर पहुंचने पर कुमारी शैलजा का कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने इसे एक तरह के शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, वरिष्ठ नेता करण महरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ और जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दोरान कुमारी शैलजा ने दोस्तो आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता के मुद्दों से भटक रही है और केवल राजनीतिक संतुलन बनाने में लगी है। कुमारी शैलजा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी मतभेदों को भुलाकर संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाएं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि पार्टी को आगामी चुनावों में सफलता हासिल करनी है, तो सभी को मिलकर काम करना होगा और व्यक्तिगत मतभेदों को पीछे छोड़ना होगा।
इसके आलावा दोस्तो कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती है और प्रदेश में वास्तविक बदलाव ला सकती है। दौरे के दौरान कुमारी शैलजा विभिन्न जिलों में बैठकों का आयोजन करेंगी, जहां वह स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगी। दोस्तो खबर ये कि शैलजा तमाम बैठकों के माध्यम से वह संगठन की जमीनी स्थिति का आकलन करेंगी और आवश्यक सुधारों के लिए रणनीति तैयार करेंगी। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब उत्तराखंड कांग्रेस आंतरिक चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में कुमारी शैलजा की यह पहल पार्टी के लिए निर्णायक साबित हो सकती है। उनके इस दौरे से यह स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि कांग्रेस नेतृत्व संगठन को एकजुट कर आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। दोस्तो काग्रेस की प्रदेश प्रभारी कांग्रेस में सब कुछ ठीक बता रही है। सरकार पर आक्रामक अंदाज में हमलावर दिखाई दे रही हैं, लेकिन दोस्तो इस पूरे कार्यक्रम में एक तस्वीर जो नहीं दिखाई दी वो थी हरीश रावत की मैने तो कही भी नहीं देखा। जब बीजेपी की सरकार में सब खराब है और कांग्रेस में सब ठीक तो फिर हरीश रावत उस भव्य स्वागत समारोह में क्यों नहीं दिखे आप जरूर बताइयेगा अपनी राय इस खबर को लेकर।